हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी
भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक जोगी राम ने कहा कि भाजपा हरियाणा विधानसभा चुनावों में 75 का आंकड़ा पार करने को तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कार्यशैली पर देश व प्रदेश की जनता न मुहर लगा दी है।
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक जोगी राम ने कहा कि भाजपा हरियाणा विधानसभा चुनावों में 75 का आंकड़ा पार करने को तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कार्यशैली पर देश व प्रदेश की जनता न मुहर लगा दी है। पूर्व विधायक जोगी राम शाहाबाद के गांवों का दौरा करने के बाद जीटी रोड स्थित निजी संस्थान में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि कलायत से पूर्व विधायक रहे जोगी राम भाजपा की तरफ से शाहाबाद में चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है। जोगी राम ने कहा कि अगर पार्टी हाईकमान ने मौका दिया तो वह शाहाबाद से चुनाव लड़ेंगे। इस सवाल पर की कि राज्यमंत्री कृष्ण बेदी पहले से ही इस सीट के
उम्मीदार है पर उन्होंने कहा कि अगर कृष्ण बेदी को टिकट मिलती है तो वह चुनावों में उनका पूरा साथ देंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रजातंत्र है और सभी को अपनी-अपनी मांग रखने का हक है। इस अवसर पर यशवंत राणा, बलवंत सिंह, सतपाल जागलान, सोनू भुक्कल, सुभाष चंद सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप