Move to Jagran APP

भाजपा कंपनियों से चलाना चाहती है देश : सिंह

हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट के संस्थापक चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि भाजपा कंपनियों के साथ देश को चलाना चाहती है। भाजपा की इस नीति से किसान मजदूर और छोटे दुकानदार खत्म हो जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 08:51 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 08:51 AM (IST)
भाजपा कंपनियों से चलाना चाहती है देश : सिंह
भाजपा कंपनियों से चलाना चाहती है देश : सिंह

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट के संस्थापक चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि भाजपा कंपनियों के साथ देश को चलाना चाहती है। भाजपा की इस नीति से किसान, मजदूर और छोटे दुकानदार खत्म हो जाएंगे। वह मंगलवार को शाहाबाद में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में सबसे ज्यादा दयनीय हालत अन्नदाता की हो जाएगी, भाजपा मंडियों से किसानों को दूर करना चाहती है। निर्मल सिंह ने कहा कि वह किसानों के साथ हैं। किसानों के साथ मिलकर उनकी आवाज को बुलंद किया जाएगा। निर्मल सिंह ने कहा कि वह देश व प्रदेश जनता को शाबाशी देते हैं जिन्होंने कोरोना जैसी आपदा का डट कर मुकाबला किया है। उन्होंने कहा कि हर सौ साल के बाद इस तरह की आपदा आती है ऐसे में हर इंसान को संयम के साथ काम लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह उत्तरी हरियाणा की आवाज उठाते आये हैं और उठाते रहेंगे। उत्तरी हरियाणा की जनता के साथ पक्षपात नहीं होने देंगे। निर्मल सिंह ने कहा कि चाहे नौकरियों की बात हो, दादूपुर नलवी नहर की बात हो या फिर पानी की बात हो उत्तरी हरियाणा को सभी हक दिलाए जाएंगे। वह अपने नए संगठन की कार्यकारिणी बहुत जल्द घोषित कर देंगे। इसके लिए प्रदेश भर में बैठकें ली जा रही हैं। संगठन को मजबूत करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं के साथ वह प्रदेश भर के दौरे कर रहे हैं। शाहाबाद पहुंचने पर कमर जोगी ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर साहब सिंह भिडर, सुच्चा सिंह, मान सिंह रतनगढ़, राजन नि मा, प्रदुम्मन मंधेड़ी, हरदेव सिंह मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.