Move to Jagran APP

भाजपा ओबीसी मोर्चा नए सदस्य बनाएगा

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश के निर्माण सहकारी संघ के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि ओबीसी मोर्चा की ओर से हर जिले में 25 हजार नये सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य को 200 और प्रदेश पदाधिकारी को 400 सदस्य बनाने होंगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 06:30 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 06:30 AM (IST)
भाजपा ओबीसी मोर्चा नए सदस्य बनाएगा
भाजपा ओबीसी मोर्चा नए सदस्य बनाएगा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश के निर्माण सहकारी संघ के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि ओबीसी मोर्चा की ओर से हर जिले में 25 हजार नये सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य को 200 और प्रदेश पदाधिकारी को 400 सदस्य बनाने होंगे। वह जांगड़ा धर्मशाला में आयोजित भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य भारत को एक बार फिर विश्व गुरु बनाने का है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल चौहान ने सभी को भाजपा की कल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करने की सलाह दी। ओबीसी मोर्चा भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रबंधन समिति सदस्य बहन उषा प्रियदर्शी ने सदस्यता अभियान में जीन जान से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बैठक में केंद्रीय नेतृत्व ने ओबीसी मोर्चा को सौंपे लक्ष्य की जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें पांच लाख नये सदस्यों बनाने हैं। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री शंकर धुपड़ , प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र जांगड़ा , प्रदेश उपाध्यक्ष रघुनाथ कश्यप, हरको फाउंडेशन चेयरमैन श्यामलाल जांगड़ा , देवेंद्र पांचाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कनौजिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास रोहिल्ला, प्रदेश सचिव अशोक सैनी, सुनील खटाना, रामेश्वर चौहान, योगेश शेव्य, ताराचंद बघेल, अतर सिंह यादव, शीशपाल बैरागी, सह मीडिया प्रभारी राकेश कुमार गौतम, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा लाडी पाल मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.