भाजपाई चिंतन, मंथन, भोजन और विश्राम से बाहर निकलें : हुड्डा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्य के लोगों का भाजपा सरकार से भरोसा उठ गया है। भाजपा नेता चिंतन, मंथन, भोजन और विश्राम से बाहर ही नहीं निकल रहे।
जेएनएन, कुरुक्षेत्र। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्य के सभी वर्गों का भाजपा सरकार से भरोसा उठ गया है। भाजपा नेता चिंतन, मंथन, भोजन और विश्राम से बाहर ही नहीं निकले। भाजपाई सत्ता में मदहोश रहें और जनता त्रस्त होती रहे, यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
हुड्डा जनक्रांति रथयात्रा के तहत थानेसर हलके में पहुंचे थे। हुड्डा ने यात्रा की शुरुआत श्री देवीकूप (भद्रकाली) मंदिर में पूजा-अर्चना से की। इसके बाद उनकी यात्रा बीड़ अमीन, किरमच, पिंडारसी, मिर्जापुर, मुंडा खेड़ा, बाल्मीकि बस्ती और साईं मंदिर से होते हुए सेक्टर पांच पहुंची। उन्होंने कहा कि लोगों ने बड़ी उम्मीदों के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई, लेकिन चार साल में ही जनता के सब सपने चकनाचूर हो गए।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले 154 वादे किए, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ। किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा और कर्मचारी सबका सरकार से न केवल मोह भंग हो गया है, बल्कि उनमें आक्रोश भी दिखाई दे रहा है। कर्मचारी अपनी बात उठा रहे हैं तो सरकार उनकी बात सुनने के बजाए उनका दमन कर रही है।
यह भी पढ़ें: रोहतक में पंचायत का फरमान, मुस्लिम न दाढ़ी रखेंगे और न नमाज पढ़ेंगे
रथयात्रा में पूर्व मंत्री हरमोहिंदर सिंह चट्ठा, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, विधायक जयवीर बाल्मीकि, विधायक शकुंतला खटक, विधायक गीता भुक्कल, नगर सुधार मंडल के पूर्व अध्यक्ष जलेश शर्मा, पूर्व सीपीएस रण सिंह मान, मंदीप चट्ठा, विरेंद्र मराठा, पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी, पूर्व विधायक भीम सेन मेहता, पूर्व विधायक रामभज लोधर, पूर्व विधायक सत्यनारायण लाठर आदि शामिल थे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें