बीजेपी ने सदस्यता अभियान शुरू किया
भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य डॉ.गणेश दत्त ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं जो मेहनत और परिश्रम करके उम्मीदवारों को जीताते हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी पन्ना प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर 28 जुलाई तक प्रदेशभर में सदस्यता अभियान चला रही है।
संवाद सूत्र, बाबैन: भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य डॉ.गणेश दत्त ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं, जो मेहनत और परिश्रम करके उम्मीदवारों को जीताते हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी पन्ना प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर 28 जुलाई तक प्रदेशभर में सदस्यता अभियान चला रही है। बाबैन में कार्यकर्ताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत कार्यकर्ता हर बूथ पर अब 100 की बजाय 125 कार्यकर्ताओं की टीम गठित करें। जिससे बूथ स्तर पर पार्टी मजबूत हो सके। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मार्ग दर्शन का अनुसरण करके मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री पूरे प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर बूथ को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर डॉ.पवन शर्मा, संदीप गोयल, मनोज धवन, अजय सिगला, सलिद्र राठी, रामधनी, हुसनपाल मौजूद रहे।