Move to Jagran APP

राष्ट्रवाद और विकास कार्यों की बदौलत भाजपा बनी जनता की पहली पसंद : सैनी

सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी सोच और विकास कार्यों की बदौलत भारतीय जनता पार्टी लोगों की पहली पसंद बन गई है। भाजपा की इस जीत के लिए कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की है। इसके लिए वह सबके आभारी हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Jun 2019 08:10 AM (IST)Updated: Sat, 08 Jun 2019 08:10 AM (IST)
राष्ट्रवाद और विकास कार्यों की बदौलत भाजपा बनी जनता की पहली पसंद : सैनी
राष्ट्रवाद और विकास कार्यों की बदौलत भाजपा बनी जनता की पहली पसंद : सैनी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी सोच और विकास कार्यों की बदौलत भारतीय जनता पार्टी लोगों की पहली पसंद बन गई है। भाजपा की इस जीत के लिए कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की है। इसके लिए वह सबके आभारी हैं। वह शुक्रवार को गांव जोगना खेड़ा, दबखेड़ी और बलाही में अपने धन्यवादी दौरे के तहत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में लोगों की सेवा करने के लिए आए हैं, सरकार से संबंधित कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की सभी समस्याओं और मांगों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इन लोकसभा चुनावों में प्रदेश की जनता ने जो विश्वास व्यक्त किया है उस विश्वास पर खरा उतरेंगे। इसके लिए वे हमेशा लोगों के बीच ही रहेंगे। सभी क्षेत्रों का बिना किसी भेदभाव के विकास किया जा रहा है। थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने सांसद नायब सिंह सैनी को बधाई देते हुए कहा कि गांवों में विकास कार्यों की गति में और तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आपने जितनी मेहनत लोकसभा के चुनावों में की है उतनी ही मेहनत आने वाले विधानसभा चुनावों में भी करनी है तथा हर व्यक्ति को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तार से बताना है। इस मौके पर सासंद ने तीनों गांवों में विकास कार्यों के लिए पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, थानेसर मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेश सैनी, सरपंच अमरजीत सैनी, सरपंच मुकेश सैनी, सरपंच दीदार सिंह, थानेसर एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गोल्डी, चंद्रभान, गुरदयाल सिंह, सुभाष नरूला मौजूद रहे।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.