Move to Jagran APP

भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने महाआरती में लिया भाग

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के संदेश आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। सभी लोगों को गीता के उपदेशों का अनुसरण करके समाज कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। वे रविवार को देर सायं ब्रह्मसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में महाआरती में भाग लेने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 09:59 AM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 09:59 AM (IST)
भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने महाआरती में लिया भाग
भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने महाआरती में लिया भाग

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के संदेश आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। सभी लोगों को गीता के उपदेशों का अनुसरण करके समाज कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। वे रविवार को देर सायं ब्रह्मसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में महाआरती में भाग लेने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से एक छोटे से समारोह को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का दर्जा देने का काम किया गया। इस सरकार ने महोत्सव के साथ-साथ कुरुक्षेत्र को विश्व मानचित्र पर चमकाने का काम किया है। इस महोत्सव में हर साल पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पिछले वर्ष करीब 50 लाख पर्यटक महोत्सव में पहुंचे थे और इस वर्ष भी लाखों की संख्या में श्रद्घालु शिरकत करेंगे। इससे पहले जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, भाजपा किसान मोर्चा के नेता राजकुमार सैनी, शेरपाल राणा, धीरज गुलाटी, डा. मधुदीप सिंह, जयपाल मेहला, अमित रोहिला ने महाआरती में भाग लिया और भजन संध्या में भजनों का आनंद लिया। इस दौरान शंख की ध्वनि और मंत्रोच्चारण ने ब्रह्मसरोवर को संगीतमय कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.