पिहोवा में भाजपा ने मनाया जींद जीत का जश्न
जींद विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मेन चौक पर एकत्रित होकर ढोल की थाप पर थिरकने के बाद आम जनता में लडडू भी बांटे। भाजपा नेता संदीप ओंकार और जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि भाजपा की जीत केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में मनोहर सरकार के विकास व लोक-कल्याणकारी कार्यो में जनता के विश्वास की जीत है।
संवाद सहयोगी, पिहोवा : जींद विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मेन चौक पर एकत्रित होकर ढोल की थाप पर थिरकने के बाद आम जनता में लडडू भी बांटे। भाजपा नेता संदीप ओंकार और जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि भाजपा की जीत केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में मनोहर सरकार के विकास व लोक-कल्याणकारी कार्यो में जनता के विश्वास की जीत है। हरियाणा की जनता ने भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार और जातिवाद को पूरी तरह नकार कर भाजपा के विकासवाद पर अपनी मोहर लगाई है। जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि जींद के नतीजों ने दो बात साफ कर दी हैं। एक तो यह कि विपक्ष का उठाया गया एंटी इकनबेसी का मुद्दा कुंद साबित हुआ और दूसरा यह साफ हो गया कि लोगों की आस्था पूरी तरह से सत्तापक्ष के साथ है। विपक्ष पूरी तरह आपस में ही बंटा हुआ था तथा किसी भी मुद्दे पर सरकार को असरदार तरीके से घेरने में विफल साबित हुआ है। जींद की जीत निश्चित तौर पर आगामी देश व प्रदेश में होने वाले चुनावों के लिए बीजेपी के आम कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरने का बड़ा काम करेगी। इस मौके पर भाजपा महामंत्री प्रहलाद शर्मा, पार्षद मनमोहन चक्रपाणि, तुलसी दास वर्मा, विनोद डोलिया, ज्ञान चंद शर्मा, मुकुट बिहारी शर्मा, ¨प्रस मंगला, मोहित अत्री, शिवनारायण दीक्षित, जयकुमार ठाकुर, राकेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।