Move to Jagran APP

मजबूती के साथ चलेगी भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार : बेदी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार मजबूती के साथ चलेगी। पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास करके नए-नए प्रोजेक्ट लाए जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 07:50 AM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 07:50 AM (IST)
मजबूती के साथ चलेगी भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार : बेदी
मजबूती के साथ चलेगी भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार : बेदी

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार मजबूती के साथ चलेगी। पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास करके नए-नए प्रोजेक्ट लाए जाएंगे। कृष्ण बेदी शाहाबाद के विश्रामगृह में कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शाहाबाद में खेल मंत्री संदीप सिंह व विधायक रामकरण काला के साथ मिलकर रिकार्ड विकास कराने का काम किया जाएगा। मदनपुर रेलवे अंडर पास जल्द पूरा होगा, ताकि जनता जल्द से जल्द इसका इस्तेमाल कर सके। कृष्ण बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शाहाबाद की जनता का सम्मान करते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और वह निष्ठा के साथ इस दायित्व को पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच हरियाणा को देश में नंबर एक राज्य बनाने की है और जिस पर लगातार काम कर रहे हैं। राजनीतिक सचिव ने कहा कि हरियाणा नशे के खिलाफ सख्त मिशन चलाने को तैयार है और इसके लिए गृहमंत्री अनिल विज रणनीति तैयार कर रहे हैं। लाडवा से पूर्व विधायक रमेश गुप्ता मुख्य रूप से पहुंचे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, नगरपालिका प्रधान बलदेव राज चावला, रमेश गुप्ता लाडवा, गुरदयाल सुनहेड़ी, कर्णराज सिंह तूर, विक्रम अटवान, डॉ. नरेंद्र बंसल, राजू चावला, राज सतीजा, सहदेव मिलान, सरबजीत कलसानी, गौरव बेदी, मुलख राज गुंबर, अरूण कंसल, केहर सैनी, नीटू राणा, गोपाल राणा, मांगे राम यारा, मामचंद यारा, रामकरण यारा, रिकू चहल, नरेश खेड़ा मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.