Move to Jagran APP

भाजपा व कांग्रेस ने पिछड़ों का वोट के रूप में किया इस्तेमाल : राजकुमार सैनी

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो एवं सांसद राजकुमार सैनी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग के लोगों को केवल वोट के रूप में इस्तेमाल किया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 07:42 AM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 07:42 AM (IST)
भाजपा व कांग्रेस ने पिछड़ों का वोट के रूप में किया इस्तेमाल : राजकुमार सैनी
भाजपा व कांग्रेस ने पिछड़ों का वोट के रूप में किया इस्तेमाल : राजकुमार सैनी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो एवं सांसद राजकुमार सैनी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग के लोगों को केवल वोट के रूप में इस्तेमाल किया है। अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए नियम कानून में फेरबदल करके पिछड़ों के हक मारने का काम किया है।

loksabha election banner

सैनी कुरुक्षेत्र में भारतीय रक्षा मंच के इंद्रा कॉलोनी स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर भारतीय रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं ने सांसद सैनी को अपना समर्थन देने का एलान किया। सैनी ने कहा कि भारतीय रक्षा मंच के प्रत्येक कार्यकर्ता को उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सांसद सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव लड़ने हेतु विचार विमर्श किया। कार्यक्रम में भारतीय रक्षा मंच प्रधान सचिव गाबा, प्रदेश महासचिव कैप्टन आरसी मिश्रा, मंच उपाध्यक्ष प्रदीप कंबोज, मंच राष्ट्रीय प्रवक्ता राज अरोड़ा उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.