बीबी रविद्र कौर अजराना फिर बनी शिअद की प्रदेशाध्यक्ष
कुरुक्षेत्र शिरोमणि अकाली दल (शिअद) महिला विग की राष्ट्रीय अध्यक्षा बीबी जगीर कौर ने बीबी रविद्र कौर अजराना को फिर से पार्टी की हरियाणा की प्रदेशाध्यक्षा मनोनीत किया है। इसके साथ ही उन्होंने बीबी रंजीत कौर को फिर से दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष के रूप में मनोनीत करने की घोषणा की है। बीबी जगीर कौर ने बताया कि बीबी रविद्र कौर अजराना प्रदेशाध्यक्षा के रूप में हैट्रिक बनाई है। पिछले 3 प्लान से लगातार प्रदेश अध्यक्षा रहते हुए उन्होंने प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया है। उन्होंने विभिन्न प्रकल्प शुरू करके प्रदेश की महिलाओं को पार्टी संगठन के साथ जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। पार्टी के प्रति उनके समर्पण भाव को देखते हुए तीसरी बार लगातार उन्हें प्रदेश अध्यक्षा की जिम्मेवारी सौंपी गई है। बीबी जगीर कौर ने आशा व्यक्त की कि बीबी रविद्र कौर प्रदेश में पार्टी को और मजबूत करने में अपना योगदान देंगी।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) महिला विग की राष्ट्रीय अध्यक्षा बीबी जगीर कौर ने बीबी रविद्र कौर अजराना को फिर से पार्टी की हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके साथ ही उन्होंने बीबी रंजीत कौर को फिर से दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष के रूप में मनोनीत करने की घोषणा की है।
बीबी जगीर कौर ने बताया कि बीबी रविद्र कौर अजराना प्रदेशाध्यक्ष के रूप में हैट्रिक बनाई है। पिछले तीन प्लान से लगातार प्रदेश अध्यक्षा रहते हुए उन्होंने प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया है। उन्होंने विभिन्न प्रकल्प शुरू करके प्रदेश की महिलाओं को पार्टी संगठन के साथ जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। पार्टी के प्रति उनके समर्पण भाव को देखते हुए तीसरी बार लगातार उन्हें प्रदेश अध्यक्षा की जिम्मेवारी सौंपी गई है। बीबी जगीर कौर ने आशा व्यक्त की कि बीबी रविद्र कौर प्रदेश में पार्टी को और मजबूत करने में अपना योगदान देंगी। इसके अलावा सभी को पार्टी संगठन से जोड़ कर प्रचार प्रसार में सहयोग करेंगी। बीबी रविद्र कौर ने फिर से उन्हें प्रदेशाध्यक्ष के रूप में जिम्मेवारी सौंपने पर पार्टी के संरक्षक एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री बीबी हरसिमरत कौर बादल, महिला विग की राष्ट्रीय अध्यक्षा बीबी जागीर कौर, पार्टी के राज्यसभा सदस्य बलविद्र सिंह भूंदड़, लोकसभा के पूर्व सदस्य प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, वे उसे बखूबी निभाएंगी। बीबी रविद्र कौर ने बताया कि प्रदेश में महिला विग के पदाधिकारिया और जिला अध्यक्षों की घोषणा कुछ दिनों में कर दी जाएगी।