भारतीय मजदूर संघ 28 को करेगा जिलेवार धरना-प्रदर्शन : संदीप यादव
चीनी मिल्स मजदूर संघ की एक बैठक शनिवार को शुगर मिल प्रांगण में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान राकेश कुमार ने की।
संवाद सूत्र, शाहाबाद मारकंडा : चीनी मिल्स मजदूर संघ की एक बैठक शनिवार को शुगर मिल प्रांगण में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान राकेश कुमार ने की। मुख्य वक्ता महासचिव संदीप यादव रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के श्रम कानून में कई खामियों हैं। इसको लेकर सदस्यों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय यूनियन संगठन व भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर 28 अक्तूबर को राष्ट्रीय स्तर पर जिलेवार धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में भारतीय मजदूर संघ व सभी यूनियन एक साथ धरना प्रदर्शन करेंगी व डीसी को प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा जाएगा। शुगर मिल मजदूर संघ के ब्लॉक प्रधान पुष्कर राज ने संघ के सभी सदस्य के धरना प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर भाग लेने का भरोसा दिया। इस मौके पर धर्मचंद, देवेंद्र राणा, जसबीर, ओमप्रकाश, रामशरण, सोमदत्त व सुखबीर सिंह मौजूद रहे।