Move to Jagran APP

संघ ने अखिल भारतीय मजदूर संघ का 67 वां स्थापना दिवस मनाया

भारतीय मजदूर संघ ने अखिल भारतीय मजदूर संघ का 67 वां स्थापना दिवस शुक्रवार को शाहाबाद में मनाया । इसको लेकर संघ की केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य सोहन लाल गुप्ता की अध्यक्षता में गीता स्कूल शाहाबाद में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 06:58 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 06:58 AM (IST)
संघ ने अखिल भारतीय मजदूर संघ का 67 वां स्थापना दिवस मनाया
संघ ने अखिल भारतीय मजदूर संघ का 67 वां स्थापना दिवस मनाया

- भारतीय मजदूर संघ ने मनाया स्थापना दिवस संवाद सूत्र, शाहाबाद मारकंडा : भारतीय मजदूर संघ ने अखिल भारतीय मजदूर संघ का 67 वां स्थापना दिवस शुक्रवार को शाहाबाद में मनाया । इसको लेकर संघ की केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य सोहन लाल गुप्ता की अध्यक्षता में गीता स्कूल शाहाबाद में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी सह अध्यक्षता में अखिल भारतीय चीनी मिल मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्कर राज शर्मा व सुनीता धीमान ने की। सोहन लाल गुप्ता ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे बड़ा केंद्रीय ट्रेड यूनियन संगठन है। बीएमएस के 10 मिलियन से अधिक सदस्य हैं। पूरे देश में लगभग 5860 यूनियन बीएमएस से संबंधित हैं। बीएमएस की पहचान ही त्याग, तपस्या और बलिदान और देश के हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम से है। पुष्कर राज शर्मा व सुनीता धीमान ने कहा भारतीय मजदूर संघ की स्थापना दत्तोपंत ठेंगड़ी ने 23 जुलाई 1955 को की थी। यह मजदूरों से बना मजदूरों का संगठन है।

loksabha election banner

सीएमओ ने स्वर्गीय मनप्रीत कौर की याद में लगाया पौधा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : एलएनजेपी अस्पताल में स्वर्गीय मनप्रीत कौर की याद में पौधारोपण किया गया। जिला सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन डा. रमेश सभ्रवाल, डा. संदीप अग्रवाल और सभी नए सीएचओ ने मिलकर पौधारोपण किया। सीएमओ डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि लाडवा सीएचसी में जाते समय एक सड़क हादसे में सीएचओ मनप्रीत कौर का 25 जून को निधन हो गया था। मनप्रीत एक जिम्मेदार स्वास्थ्य कर्मचारी थीं। उनके कार्यों और सेवाओं को सदा याद रखा जाए इसके लिए उनके नाम से एक पौधा रोपित किया गया। यह पौधा बड़ा होकर निश्चित ही स्वर्गीय मनप्रीत कौर की सेवाओं की याद दिलाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.