Move to Jagran APP

भारतीय जनता पार्टी अपना परिवार मजबूत कर रही है

विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही भाजपा अब अपना कुनबा गांव दर गांव पहुंचकर मजबूत करने में जुट गई है। प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री कर्ण देव कांबोज बंसल परिवार के बीच पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 07:00 AM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 07:00 AM (IST)
भारतीय जनता पार्टी अपना परिवार मजबूत कर रही है
भारतीय जनता पार्टी अपना परिवार मजबूत कर रही है

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही भाजपा अब अपना कुनबा गांव दर गांव पहुंचकर मजबूत करने में जुट गई है। प्रदेश के खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री कर्ण देव कांबोज बंसल परिवार के बीच पहुंचे। उन्होंने पहले परिवार संग जलपान किया। इसके बाद पूरे परिवार को भाजपा में शामिल किया। बंसल परिवार अभी तक कांग्रेस से जुड़ा हुआ था। बंसल परिवार और मंत्री के बीच पूर्व मंत्री बलबीर सैनी ने कड़ी का काम किया। बंसल परिवार के मुखिया जवाहर बंसल ने कहा कि भाजपा की नीतियों व नीयत में आम जनता का विश्वास बढ़ा है। इस मौके पर मंत्री कर्ण देव कांबोज ने कहा कि भाजपा ने लूट-खसौट, पर्ची व दलाली के दौर से जनता का पीछा छुड़वाया है। कांबोज ने कहा कि पढ़ा लिखा तबका योग्यता के बल पर सरकारी नौकरी मिलने से बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि गरीब को उसका हक घर बैठे मिल रहा है। कांबोज ने कहा कि आने वाले समय में भाजपा प्रत्येक वर्ग को आर्थिक रूप से मजबूत करने के कदम उठाएगी। कांबोज ने कहा कि विधानसभा चुनाव पूरी मेहनत के साथ लड़ा जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। अब साधारण कार्यकर्ता से मंत्री तक सभी मैदान में उतर चुके हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री बलबीर सैनी, सपना बंसल, संजीव बंसल, कांता रानी, सिप्रा, हर्ष, यशदीप, डिपल व मंजू बंसल मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.