जेल में बंदियों को तनाव मुक्त करने के लिए हुआ सुंदर कांड पाठ
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिला जेल में बंदी किसी प्रकार के तनाव में न रहें और उन्हें तनाव मुक्त रखने के लिए जेल प्रशासन की ओर से जेल अधीक्षक डॉ. संजय ¨सह के मार्गदर्शन में समय समय पर आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिला जेल में बंदी किसी प्रकार के तनाव में न रहें और उन्हें तनाव मुक्त रखने के लिए जेल प्रशासन की ओर से जेल अधीक्षक डॉ. संजय ¨सह के मार्गदर्शन में समय समय पर आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को उप जेल अधीक्षक रेशम ¨सह की मौजूदगी में सफीदों से आए विद्वान आचार्य पुरुषोत्तम कौशिक व सात ब्राह्मणों के साथ सुंदर कांड का पाठ तथा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ किया। इस मौके पर हनुमान चालीसा के पाठ के साथ ही विद्वान ब्राह्मणों ने भगवान श्री राम भक्त हनुमान के भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर बंदी भी भक्तिभाव के साथ झूमते नजर आए। उप जेल अधीक्षक रेशम ¨सह ने बताया कि राज्य मुख्यालय के निर्देशों के अनुसार ही जिला जेल में इस तरह के आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि बंदियों में अच्छे विचार आएं तथा जेल का वातावरण शुद्ध हो। आचार्य पुरुषोत्तम कौशिक ने भी कहा कि कुरुक्षेत्र प्रशासन द्वारा उसी प्रकार विधि विधान के साथ जेल में अनुष्ठान कराया गया जिस प्रकार आम घरों में पूजन तथा यज्ञ होता है। यज्ञ से तो जेल का वातावरण भी शुद्ध होता है और बंदियों को बुरे विचार त्याग कर अच्छे विचारों की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर सहायक अधीक्षक जोगेंद्र ¨सह तथा रघु¨वद्र ¨सह के साथ अन्य जेल कर्मचारी भी मौजूद थे।