सबसे पहले अपने घर से करें पोलिथिन को बंद करने की शुरुआत
गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के आचार्या दक्षता वर्ग को संबोधित करते हुए नीलम दिलवाल ने कहा कि पोलिथिन बंद करने के लिए सबसे पहले हमें अपने घर से शुरुआत करनी होगी। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक और पोलिथिन के बढ़ते प्रयोग से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के आचार्या दक्षता वर्ग को संबोधित करते हुए नीलम दिलवाल ने कहा कि पोलिथिन बंद करने के लिए सबसे पहले हमें अपने घर से शुरुआत करनी होगी। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक और पोलिथिन के बढ़ते प्रयोग से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। इससे मनुष्य पर बीमारियां को साया बढ़ रहा है। पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए हमें प्लास्टिक का प्रयोग बंद करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें आज से ही अपने घर में प्लास्टिक की जगह स्टील के बर्तन व अन्य चीजों के इस्तेमाल करने की शुरुआत करनी होगी। गीता धीमान ने सभी प्रतिभागियों को कंप्यूटर के आधार भूत विषय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई छोटे-छोटे काम भी हम कंप्यूटर की मदद से कर सकते हैं। इसके बाद दक्षता वर्ग में शारीरिक अभ्यास व योगाभ्यास भी करवाया गया। आचार्या अंजु बंसल ने दक्षता वर्ग की समीक्षा की और इसके बाद कल्याण मंत्र के साथ वर्ग का समापन हुआ। मंच संचालन सुमन ने किया।