Move to Jagran APP

बाबा साहेब ने देश की जनता को दिया वोट का अधिकार : अशोक अरोड़ा

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने देश को ऐसा संविधान दिया जिसमें राष्ट्रपति तथा आम व्यक्ति की वोट बराबर है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 07:23 AM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 07:23 AM (IST)
बाबा साहेब ने देश की जनता को दिया वोट का अधिकार : अशोक अरोड़ा
बाबा साहेब ने देश की जनता को दिया वोट का अधिकार : अशोक अरोड़ा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने देश को ऐसा संविधान दिया जिसमें राष्ट्रपति तथा आम व्यक्ति की वोट बराबर है। यह विचार इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बाबा साहेब की पुण्य तिथि पर अंबेडकर चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात व्यक्त किए।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने देश में समानता का अधिकार दिया। उनकी नजर में हर कोई बराबर था। देश का अनूठा संविधान

बाबा साहेब की देन है। लेाकतंत्र में वोट का अधिकार सबसे बड़ा होता है और यह अधिकार बाबा साहेब की बदौलत ही देश की जनता को मिला। ऐसे व्यक्ति को वे उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन करते हैं। इस अवसर पर इनेलो जिला प्रधान संदीप टेका, पूर्व पार्षद एवं इनेलो एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश

महासचिव डॉ. ओम प्रकाश ओपी, इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश हथीरा, फकीरचंद वाल्मीकि, मा. हरि सिंह पंचाल, चंद्रभान वाल्मीकि,

रामस्वरूप चोपड़ा, दीपक फौजी, दिनेश मिर्जापुर, प्रवीण कश्यप, अंकुश, शेर सिंह, राजपाल सैनी,डा. सुल्तान ब्राह्मण माजरा, गुलशन बाहरी, मियां सिंह

रंगा सहित इनेलो के अनेक कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव की पुण्य तिथि पर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.