Move to Jagran APP

जागरूक नागरिक आज के समय की जरूरत: जिलोवा

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं विधि विभाग के कानूनी जागरूकता प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. सीआर जिलोवा ने कहा है कि देश के विकास में जागरूक नागरिकों की मुख्य भूमिका होती है। ऐसे नागरिक ही सकारात्मक व सृजनात्मक माहौल समाज में बनाने में सहायक होते हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 07:10 AM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 07:10 AM (IST)
जागरूक नागरिक आज के समय की जरूरत: जिलोवा
जागरूक नागरिक आज के समय की जरूरत: जिलोवा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं विधि विभाग के कानूनी जागरूकता प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. सीआर जिलोवा ने कहा है कि देश के विकास में जागरूक नागरिकों की मुख्य भूमिका होती है। ऐसे नागरिक ही सकारात्मक व सृजनात्मक माहौल समाज में बनाने में सहायक होते हैं। इसलिए जागरूक नागरिक आज के समय की जरूरत है। वे वीरवार को विधि विभाग द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बणी (लाडवा) में आयोजित कानूनी जागरूकता शिविर में बोल रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि छात्र हमारे देश का भविष्य हैं। इसलिए उनको शिक्षा एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से देश व समाज में भविष्य की भूमिका के लिए तैयार किया जाना चाहिए। उनको जागरूक करने से देश का वर्तमान एवं भविष्य दोनों जागरूक किया जा सकता है। इससे पूर्व विद्यालय प्राचार्य अमरजीत शर्मा ने विधि विभाग की टीम का स्वागत किया।

छात्र समन्यवक साहिल कुमार ने बताया कि विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर विभाग के परीक्षित विद्यार्थियों ने स्कूली छात्रों व ग्रामीणों को जागरूक किया। तृतीय वर्ष की छात्रा हिमानी व अदिति ने सड़क सुरक्षा के साथ-साथ हाल ही में हुए कानूनी बदलाव की जानकारी दी। छात्र रोशन लाल और संजीव कुमार ने मानव तस्करी की घटनाओं की जानकारी दी। छात्रा नानवी सागर ने नशाखोरी से नशामुक्ति की ओर विषय पर विद्यार्थियों को जानकारी दी।

द्वितीय वर्ष के छात्र नितिन भारद्वाज ने वृद्धजनों के अधिकार एवं सुविधाओं पर जानकारी दी। प्रथम वर्ष की छात्रा दीक्षा और दीपशिक्षा ने अंतोदय सेवा केंद्रों तथा छात्रा मनीषा टंडन और रवीना ने पर्यावरण संरक्षण, वर्षाजल संचयन एवं जलशक्ति अभियान पर जानकारी दी। इसके अलावा उपभोक्ता संरक्षण शिक्षा का अधिकार, बालश्रम की रोकथाम, दिव्यांगजनों के अधिकार आदि मुद्दों पर डाक्यूमेंटरी फिल्म भी दिखाई गई। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ थीम पर एक लघुनाटिका का मंचन भी विद्यार्थियों ने किया। इस अवसर पर डॉ. महाबीर सिंह रंगा, डॉ. मोनिका मलिक, जिला समन्वयक शीशपाल जांगड़ा, एसएमसी प्रधान समय सिंह, शिक्षक सतबीर नरवाल उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.