Move to Jagran APP

कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए टाइम मनेजमेंट जरूरी : भटनागर

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा और राष्ट्रीय उचतर शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वावधान में कैपेसिटी बिल्डिग वर्कशॉप आयोजित। विद्या भारती के राष्ट्रीय महामंत्री अवनीश भटनागर ने किया संबोधित।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 08:20 AM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 08:20 AM (IST)
कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए टाइम मनेजमेंट जरूरी : भटनागर
कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए टाइम मनेजमेंट जरूरी : भटनागर

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : विद्या भारती के राष्ट्रीय महामंत्री अवनीश भटनागर ने कहा कि कार्य क्षेत्र में कार्य कुशलता बढ़ाने के लिए टाइम मैनेजमेंट सबसे जरूरी है। कर्मचारी इस बात की अच्छी तरह से जानकारी होनी चाहिए की उसे पहले किस कार्य को निपटाना और दूसरे नंबर पर किस काम को करना है। इससे कार्य के बेहतर परिणाम आते हैं। वह शनिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा और राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कैपेसिटी बिल्डिग वर्कशॉप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए इंपोर्टेंट डॉक्यूमेंटेशन किया जाना जरूरी है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकुशलता के लिए जरूरी है कि तनाव से बचा जाए। कर्मचारियों में कार्यकुशलता व प्रेरणा विषय पर बोलते हुए एयर मार्शल सेवानिवृत्त पीएस भंगु ने कहा कि टीम वर्क में आपस में तालमेल बनाए रखना जरूरी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को इस तरह की कार्यशाला का लाभ उठाना चाहिए। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने कई समस्याओं के समाधान के रास्ते बताए हैं, जिन्हें अपनाने के बाद कार्यकुशलता बढ़ जाती है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.