कार्य स्थल पर अपने विचार रखने से कतराती हैं महिलाएं : राणा
विश्वकर्मा स्किल विश्वविद्यालय गुरुग्राम की प्रो. च्योति राणा ने कहा कि कार्य स्थल पर महिलाएं अपना पक्ष और अपने विचार रखने से कतराती हैं। इसका मुख्य कारण उन्हें अपने दृष्टिकोण पर भरोसा नहीं होता।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
विश्वकर्मा स्किल विश्वविद्यालय गुरुग्राम की प्रो. च्योति राणा ने कहा कि कार्य स्थल पर महिलाएं अपना पक्ष और अपने विचार रखने से कतराती हैं। इसका मुख्य कारण उन्हें अपने दृष्टिकोण पर भरोसा नहीं होता। आज इस बात की ज्यादा आवश्यकता है कि सबसे पहले वह अपने विचारों में स्पष्टता लाए और फिर ²ढ़ता के साथ अपनी बात को अधिकारियों के सामने रखे। वह बृहस्पतिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन शोध केंद्र में यूजीसी के मानव संसाधन विकास केंद्र के सहयोग से आयोजित छह दिवसीय अल्पकालिक कोर्स के चौथे दिन संबोधित कर रही थी।
फाइनेंस मनेजमेंट के विषय पर बोलते हुए डॉ. ललित सेतिया ने सरकारी कार्यालयों में ग्रांट के खर्च की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकारी कार्यालयों में कैसे और कहां से खरीदारी की जानी चाहिए। इन सबके अतिरिक्त डॉ. ललित ने एनपीएस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जो सभी के लिए आवश्यक थी। इस मौके पर महिला अध्ययन शोध केंद्र की निदेशिका प्रो. सुदेश, डॉ. वंदना दवे मौजूद रहीं।