खुद को सैनिक बताकर सहायक को लगाई 31 हजार की चपत
एक व्यक्ति ने खुद को आर्मी का जवान बताकर एक पेट अस्पताल में सहायक के साथ 31390 रुपये की चपत लगा दी। उसने कुत्ते खरीदने की कहकर उसको अपने झांसे में लिया था। उसने आर्मी के नियम बताकर क्यूआर कोड से ही पेमेंट करने की बात कही थी। थाना शाहाबाद पुलिस ने इसमें अज्ञात पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : एक व्यक्ति ने खुद को आर्मी का जवान बताकर एक पेट अस्पताल में सहायक के साथ 31,390 रुपये की चपत लगा दी। उसने कुत्ते खरीदने की कहकर उसको अपने झांसे में लिया था। उसने आर्मी के नियम बताकर क्यूआर कोड से ही पेमेंट करने की बात कही थी। थाना शाहाबाद पुलिस ने इसमें अज्ञात पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शाहाबाद के डीग गांव निवासी संजीव सैनी ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसका आइसीआइसीआइ बैंक में बचत खता है। वह कुरुक्षेत्र स्थित एक पेट अस्पताल में वेटरनरी सहायक है। उसके पास चार जुलाई को एक व्यक्ति का फोन आया। उसने अपना नाम जोगा सिंह और खुद को आर्मी का जवान बताया और बताया कि उसको एक कुत्ते की जरूरत है। उसने उसको दो फोटो वाट्सएप पर भेजी। उसने एक डॉग की कीमत 15,700 रुपये बताई। उसने उसको पेमेंट क्यूआर कोड में ही करनी होगी। उसने यह आर्मी का नियम भी बताया। उसने क्यूआर कोड भेजा और उसको स्कैन करने की कही। उसके ऐसा करने पर उसके पांच रुपये कट गए। उसने बताया कि वह अब 10 रुपये भेज देगा। इसके बाद 15,695 भेजने के लिए फिर से कोड स्कैन करने की कही। उसके खाते में फिर दस रुपये आ गए। उसने दो बार क्यूआर कोड भेजा। उसके दो बार में 31,390 रुपये कट गए। उक्त व्यक्ति ने कहा कि वह उसको दोबारा क्यूआर कोड देगा। उसने इसके बाद उसकी रिक्वेस्ट को नजरअंदाज कर दिया।