ट्रैक्टर चलाकर ज्योतिसर पहुंचे अशोक अरोड़ा
कांग्रेस प्रत्याशाी अशोक अरोड़ा नौजवानों के मोटरसाइकिल सवार काफिले की अगुवाई में ट्रैक्टर चलाकर ज्योतिसर पहुंचे। गीता की जन्म स्थली में पहुंचने पर अरोड़ा का ग्रामीणों स्वागत किया। अरोड़ा ने इससे पूर्व गांव जोगनाखेड़ा नरकातारी दबखेड़ी बलाही बगथला समसपुर मुंडाखेड़ा मिर्जापुर सहित अनेक स्थानों पर चुनावी सभाओं को संबोधित किया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: कांग्रेस प्रत्याशाी अशोक अरोड़ा नौजवानों के मोटरसाइकिल सवार काफिले की अगुवाई में ट्रैक्टर चलाकर ज्योतिसर पहुंचे। गीता की जन्म स्थली में पहुंचने पर अरोड़ा का ग्रामीणों स्वागत किया। अरोड़ा ने इससे पूर्व गांव जोगनाखेड़ा, नरकातारी, दबखेड़ी, बलाही, बगथला, समसपुर, मुंडाखेड़ा, मिर्जापुर सहित अनेक स्थानों पर चुनावी सभाओं को संबोधित किया। अरोड़ा ने कहा कि ज्योतिसर उनकी कर्मस्थली रही है और इस गांव के लोगों ने हर चुनाव में अपना आशीर्वाद उन्हे दिया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस चुनाव में भी ज्योतिसर के लोग उन्हे अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा पहुंचेंगे। भाजपा पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही भाजपा ने युवाओं के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के साथ छलावा किया है। आज बढ़ती महंगाई के कारण गरीब आदमी के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो गया है। अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 300 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी। उससे अधिक की यूनिटों पर आधा रेट वसूला जाएगा। बुढ़ापा, विधवा और विकलांग पैंशन 5100 रुपये महीना दी जाएगी। रोडवेज की बसों में महिलाओं की यात्रा फ्री होगी। गरीब गर्भवती महिलाओं को 3500 रुपये महिला खुराक भत्ता व उसके बाद बच्चे की आयु पांच वर्ष की होने तक पांच हजार रुपये महीना परवरिश भत्ता दिया जाएगा। गरीब महिलाओं को रसोई खर्च के लिए दो हजार रुपये महीना दिया जाएगा।