राज्यस्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता में आर्य स्कूल के नीतिन ने जीता गोल्ड
थानेसर के आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 11वीं कक्षा के छात्र नीतिन ने करनाल में 17 से 19 सितंबर तक आयोजित राज्यस्तरीय साइ¨क्लग प्रतियोगिता में गोल्ड जीता है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थानेसर के आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 11वीं कक्षा के छात्र नीतिन ने करनाल में 17 से 19 सितंबर तक आयोजित राज्यस्तरीय साइ¨क्लग प्रतियोगिता में गोल्ड जीता है। नीतिन ने टाइम ट्रेल एवेंट में 10 किलोमीटर और मार्श स्टार्ट इवेंट में 20 किलोमीटर में प्रथम स्थान हासिल जिले, विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।
नीतिन का चयन राष्ट्रीयस्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए वह महाराष्ट्र के पुणे शहर में जाएगा। उसके गोल्ड मेडल जीतने पर विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रबंधक जयकिशन शर्मा और विद्यालय के प्राचार्य बलदेव सैनी ने उसे बधाई दी। प्रबंधक जयकिशन शर्मा ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ ही खेल प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना चाहिए। खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है तथा भाईचारे की भावना विकसित होती है।
विद्यालय के पीजीआइ भूपेंद्र भारद्वाज, जयगोपाल शर्मा, सुभाषचंद्र शर्मा, सुभाष चंद शर्मा, विनोद धीमान, मुकेश धीमान, ओमप्रकाश सैनी,प्रवेश शर्मा, सुनीता शर्मा, कुदरत शर्मा सहित सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं ने नितिनको बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।