क्षेत्र के विकास कार्य होगें प्राथमिकता : बेदी
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि शाहाबाद हलके के विकास कार्य उनकी प्राथमिकता में पहले भी थे और अब भी रहेंगे। विधानसभा चुनावों में क्षेत्र की जनता का फैसला स्वीकार करते हुए वह अधिक लग्न और मेहनत से कार्य करेगें।
संवाद सूत्र, शाहाबाद-मारकंडा : मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि शाहाबाद हलके के विकास कार्य उनकी प्राथमिकता में पहले भी थे और अब भी रहेंगे। विधानसभा चुनावों में क्षेत्र की जनता का फैसला स्वीकार करते हुए वह अधिक लग्न और मेहनत से कार्य करेगें। वे अपने निवास पर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि शाहाबाद की जनता का उन्हें अटूट प्रेम मिला है जिसके वह सदैव ऋणी रहेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा को प्रदेश में संगठनात्मक कर सरकार की जनहितैषी नीतियों को पात्रों तक पहुंचाना मुख्यमंत्री मनोहर लाल का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक बार फिर पूरे प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के कार्य करवाएंगे। कृष्ण बेदी ने कहा कि चुनावों के कारण क्षेत्र के अधूरे पड़े कार्यो को दोबारा शुरू करवा दिया गया है। इस मौके पर त्रिलोचन हांडा, गौरव बेदी, नीटू राणा, बिट्टू हबाना, लाभ सिंह, सुभाष बेदी मौजूद थे।