अनिल विज की राजनीतिक सोच शून्य, मैं ऐसे व्यक्ति की बात का जवाब नहीं देना चाहता : हुड्डा
कुरुक्षेत्र नेता प्रतिपक्ष्नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल के भगवा वस्त्र पहनने के बयान पर पलटवार किया है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल के भगवा वस्त्र पहनने के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने अनिल विज की राजनीतिक सोच शून्य है। मैं ऐसे व्यक्ति की बात का जवाब नहीं देना चाहता। अलबत्ता कहा की प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल मेरे दोस्त हैं।
उन्होंने ये बात बुधवार को कुरुक्षेत्र के गीता ज्ञान संस्थानम में कही। वे यहां करीब एक घंटे तक रुके थे। उन्होंने करीब 30 मिनट तक गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के साथ बंद कमरे में बातचीत की। जिसकी काफी राजनीतिक चर्चाएं बाजार में गर्म हैं। हालांकि उन्होंने इसे सामान्य बताया है। हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में शराब, रजिस्ट्री व ओवरलोड समेत कई घोटाले हैं। सरकार का यह कार्यकाल घोटालों वाला साबित होकर रह गया है। कांग्रेस वीरवार को इसके विरोध में पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी। लॉकडाउन के मामलों की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाएं तो कई और घोटाले सामने आ सकते हैं।
पूरे दल के साथ पहुंचे हुड्डा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा और प्रो. विरेंद्र सिंह सहित पूरी टीम थी। पूरे दल बल के साथ पहुंचने पर गुप्तचर विभाग भी नजर रखे हुए है। इसके अलावा पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, हरमोहिद्र सिंह चट्ठा, लाडवा विधायक मेवा सिंह भी मौजूद रहे।