Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए 15 देशों को न्योता : सुधा

थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 15 देशों के राजदूत और मुख्य मेहमान पहुंचेंगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 08:03 AM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 08:03 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए 15 देशों को न्योता : सुधा
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए 15 देशों को न्योता : सुधा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 15 देशों के राजदूत और मुख्य मेहमान पहुंचेंगे। इन मेहमानों के स्वागत के लिए सरकार और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से तैयारी पूरी की जा रही है। इस महोत्सव में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शहरवासियों को बाईपास की सौगात दे सकते हैं, इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से प्रयास जारी हैं। वे बृहस्पतिवार को महोत्सव के लिए बनाए मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने शिल्प और सरस मेले का अवलोकन कर केडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह को खामियां दूर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि महोत्सव में आठ दिसंबर को थीम पार्क में 18 हजार विद्यार्थियों और तीन हजार नागरिकों की ओर से वैश्विक गीता पाठ किया जाएगा। इसके साथ ही गीता द्वार से महाराजा अग्रसेन चौक तक और सड़क के आस-पास आगामी दो दिनों में लाइटिग की व्यवस्था पूरी करने की बात कही है।

यात्रियों के लिए बसों में 50 फीसद छूट

विधायक ने कहा कि महोत्सव के लिए 100 किलोमीटर के दायरे में विशेष मेला बस चलाई जाएंगी। यह बस सेवा एक से 10 दिसंबर तक चलेंगी और नौ जिलों के पर्यटकों को इसका फायदा होगा। इन जिलों में 100 बसें चलाई जाएंगी। यात्रियों को टिकट पर 50 फीसद छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 100 किलोमीटर के दायरे में आने वाले पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद और सोनीपत जिलों में स्पेशल मेला सेवा शुरू होगी। इन बसों का बकायदा शेड्यूल तैयार किया जाएगा और कूपन सेवा भी शुरू होगी। पहले कूपन लेने वाले यात्रियों को किराये में 50 फीसद छूट दी जाएगी। महोत्सव के लिए शहर में पांच लोकल बस सेवा शुरू की जाएंगी और 48 कोस के तीर्थो का भ्रमण करने के लिए यात्रियों के लिए नियमित रूप से दो मिनी बसों को चलाने की योजनाओं पर भी काम किया जा रहा है। इस मौके पर केडीबी सदस्य रविद्र सांगवान, सौरभ चौधरी और राजेंद्र पराशर मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.