अमर सिंह धीमान बने सातवीं बार प्रधान
समाज सेवा संघ हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अमर सिंह धीमान को सातवीं बार प्रधान चुना गया है। बैठक में वरिष्ठ उप प्रधान दर्शनपाल शर्मा व रामपत पजेंटा महासचिव सुनील दत्त शर्मा कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सिगला मुख्य सलाहाकार लक्ष्यवीर राणा चुना।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : समाज सेवा संघ हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अमर सिंह धीमान को सातवीं बार प्रधान चुना गया है। बैठक में वरिष्ठ उप प्रधान दर्शनपाल शर्मा व रामपत पजेंटा, महासचिव सुनील दत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सिगला, मुख्य सलाहाकार लक्ष्यवीर राणा चुना। राज्य परिषद के सदस्यों में पंकज कुमार खन्ना, रामेश्वर दास, कृष्ण कुमार सिरसमा, राजेंद्र सिंह मिगलानी, जसवंत सैनी को लिया गया है। प्रधान अमर सिंह धीमान ने कहा कि संघ समाज सेवा के कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग ले रहा है। सभी सदस्यों ने समाज सेवा संघ हरियाणा को पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।