विद्यार्थियों में तकनीकी और प्रबंधकीय कौशल विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है आल्टिअस : कुमार
ाष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) के निदेशक पद्मश्री डा. सतीश कुमार ने तकनीकी उत्सव आल्टिअस 2020 विद्यार्थियों में तकनीकी और प्रबंधकीय कौशल को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) के निदेशक पद्मश्री डा. सतीश कुमार ने तकनीकी उत्सव आल्टिअस 2020 विद्यार्थियों में तकनीकी और प्रबंधकीय कौशल को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इस तरह के उत्सवों में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल में वृद्धि होती है। वह वीरवार की सायं संस्थान में तकनीकी उत्सव आल्टिअस 2020 के ऑनलाइन शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों को इस तकनीकी उत्सव में आयोजित होने वाली 40 से अधिक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आग्रह भी किया। उन्होंने बताया कि इस तरह के तकनीकी कार्यक्रमों से हमें जीवन में आने वाली चुनौतियों को समझने और उनके समाधानों का ज्ञान प्राप्त होता है। इसके पश्चात उन्होंने संस्थान में स्थापित सीमेंस स्किल डेवलपमेंट सेंटर के बारे में बताते हुए कहा कि संस्थान के विद्यार्थी इंटर्नशिप करने के लिए इस अत्याधुनिक लैब की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने आल्टिअस 2020 की आयोजक टीम के संकाय सदस्यों व विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए इस उत्सव के सफल आयोजन की कामना की। संस्थान के शोध व परामर्श के डीन प्रो. मेहश पाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तकनीकी उत्सव में तकनीकी वार्ता के माध्यम से कुछ जटिल और महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही इनके समाधान पर सुझाव दिए जाएंगे। आल्टिअस 2020 के अध्यक्ष प्रो. वीके बाजपेयी ने इस उत्सव की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान 40 के करीब प्रतियोगिताएं ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। इस उत्सव में विभिन्न संस्थानों व विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी भी भाग ले रहे हैं। डा. शैली वढ़ेरा ने सभी उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर संस्थान के डीन (योजना व विकास) प्रो. अखिलेश स्वरूप, प्रो. ब्रह्मजीत सिंह, प्रो. सतहंस व डा. रविद्र कुमार मौजूद रहे।