Move to Jagran APP

विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी उपयोगी : पुनियानी

द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। दूसरे दिन डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में बलिद्र शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है जबकि सिन्हा दूसरे और अंकित तीसरे स्थान पर रहा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 07:15 AM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 07:15 AM (IST)
विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी उपयोगी : पुनियानी
विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी उपयोगी : पुनियानी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। दूसरे दिन डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में बलिद्र शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि सिन्हा दूसरे और अंकित तीसरे स्थान पर रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के मुकाबलों में टीम-ए पहले तो महिला वर्ग में टीम सी पहले स्थान पर रही। इसी तरह वालीबॉल प्रतियोगिता में टीम-ए पहले स्थान पर रही। बैडमिटन प्रतियोगिता के महिला वर्ग में हुए मुकाबलों में टीम-ए पहले स्थान पर रही। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अरुण पुनियानी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी उपयोगी हैं। विद्यार्थियों को चाहिए कि वह खेलों पर ध्यान दें। खेलों में हिस्सा लेने से शरीर स्वस्थ रहता है और एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन निवास करता है। खेलों की क्रियाएं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कॉलेज प्रधान सोम सचदेवा, महासचिव विपिन अग्रवाल और समिति सदस्य पोरस चौधरी ने किया। कोच परमीत सिंह की प्रतियोगिता के आयोजन विशेष भूमिका रही।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.