Move to Jagran APP

निट की दो महिला कर्मी बोलीं, कर्मचारी करते हैं छेड़छाड़ और तंग

दो महिला कर्मचारियों ने साथी पुरुष कर्मचारियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने निट के प्रबंधन को शिकायत की है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 09 Feb 2018 08:23 PM (IST)Updated: Mon, 12 Feb 2018 10:24 AM (IST)
निट की दो महिला कर्मी बोलीं, कर्मचारी करते हैं छेड़छाड़ और तंग
निट की दो महिला कर्मी बोलीं, कर्मचारी करते हैं छेड़छाड़ और तंग

जेएनएन, कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के पुस्तकालय में काम करने वाली दो महिला कर्मचारियों ने संस्थान के ही तीन कर्मचारियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। एक महिला का आरोप है कि कर्मचारी लगातार उनसे छेड़छाड़ कर रहे हैं और हर समय उन्हें तंग किया जाता है। तीनों कर्मचारी नियमित हैं।

loksabha election banner

महिलाओं ने छेड़छाड़ की शिकायत संस्थान के निदेशक कार्यालय और महिला शिकायत कमेटी को सौंपी है। एनआइटी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है तो महिला कर्मचारी पुलिस में जाएगी। वहीं दूसरी महिला कर्मचारी ने एक कच्चे कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

महिला कर्मचारी एनआइटी के पुस्तकालय में करीब आठ वर्षों से कार्यरत है। उसने आरोप लगाया कि तीन कर्मचारी उसके साथ छेडख़ानी कर रहे हैं। इसके अलावा उसे काम के प्रति भी प्रताडि़त किया जाता है। महिला ने इसकी शिकायत प्रशासन को की है। वहीं दूसरे मामले में पिछले दिनों नियुक्त हुई अनुबंधित कर्मचारी ने एक कच्चे कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया कि वह पुस्तकालय में फोन सुनते हुए किताबों के रैक के पीछे चली गई तो एक कच्चे कर्मचारी ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

शिकायत अभी देखी नहीं : डॉ. सुनीता

एनआइटी की महिला शिकायत कमेटी की अध्यक्ष डॉ. सुनिता चौहान ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है। शिकायत में क्या है और किस-किस कर्मचारी के खिलाफ है अभी उन्होंने नहीं देखी है। वे देखकर और जांच करने के बाद ही कुछ बता पाएंगी। वहीं निट के प्रवक्ता डॉ. कृष्णा गोपाल ने कहा कि अभी शिकायत के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ेंः प्रेमिका के भाई ने दी धमकी तो युवक ने डर से उठाया खौफनाक कदम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.