सरकार के सारे वादे खोखले साबित हुए : चट्ठा
पूर्व वित्त मंत्री हरमोहिद्र सिंह चट्ठा ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों से चुनावों के दौरान जो वादे किए थे वो सभी खोखले साबित हुए हैं।
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 09:10 AM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 09:10 AM (IST)
संवाद सहयोगी, पिहोवा : पूर्व वित्त मंत्री हरमोहिद्र सिंह चट्ठा ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों से चुनावों के दौरान जो वादे किए थे, वो सभी खोखले साबित हुए हैं। भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी सहित हर वर्ग निराश हैं और राज्य सरकार के प्रति लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। वे शनिवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भारत बचाओ रैली के लिए रवाना होने से पूर्व कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर खेत मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जगत सिंह, राकेश बधवार, कर्णजीत चट्ठा, सुभाष रामगढ़ रोड़, गोपाल कौशिक मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें