Move to Jagran APP

संगठन को मजबूत करने में सभी सदस्यों की होती है महत्वपूर्ण भूमिका : सैनी

कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने में सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 08:33 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 08:33 AM (IST)
संगठन को मजबूत करने में सभी सदस्यों की होती है महत्वपूर्ण भूमिका : सैनी
संगठन को मजबूत करने में सभी सदस्यों की होती है महत्वपूर्ण भूमिका : सैनी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने में सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सबके साथ और सबके विश्वास के साथ ही संगठन का बुनियादी ढांचा खड़ा होता है। वह वीरवार को सैनी समाज भवन में आठ जिलों में मंडल अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन संरचना को मजबूत करने के लिए सबकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और भूमिका रहती है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को इन तमाम पहलुओं के आधार पर संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभानी होगी। शिविर के शुभारंभ अवसर पर सरस्वती हेरीटेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमिच ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी देने की चर्चा अन्य प्रदेशों में भी है। इसके साथ ही पारदर्शिता के आधार पर तबादले से भी कर्मचारी वर्ग खुश हैं।

loksabha election banner

लाडवा से पूर्व विधायक डा. पवन सैनी ने कहा कि 10 साल तक केंद्र में विपक्षी पार्टी की भूमिका निभाने वाली भाजपा पिछले छह सालों से सत्ता में है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में पहली बार देश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी, जो सबका साथ-साथ विकास की घोषणा के साथ भारत का पुनर्निर्माण कर रही है।

प्रशिक्षण संयोजक ओमप्रकाश अत्रे ने हमारा विचार और हमारा परिवार पर अपना संबोधन दिया। मेहरचंद गहलोत ने समसामयिक विषय पर अपने विचार रखे और संदीप देशवाल ने सोशल मीडिया की बारीकियों से अवगत कराया।

इस मौके पर कुरुक्षेत्र जिला प्रभारी सत्यवान शेरा, जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, महामंत्री रविद्र सांगवान, सुशील राणा, जिला मीडिया प्रभारी विनीत कवातरा, उपाध्यक्ष परमजीत कश्यप, रामपाल पाली, महिला मोर्चा रेणू खुग्गर, अजय गोयल, रजनीश मौजूद रहे।

हरियाणा प्रभारी आज करेंगे भाजपा जिला कार्यालय का भूमिपूजन

जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने बताया कि शुक्रवार को शिविर में दूसरे दिन हरियाणा भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा केंद्रीय परिवहन राज्यमंत्री वीके सिंह कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का मंत्र देंगे। इस मौके पर भाजपा के जिला कार्यालय का भूमिपूजन भी किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.