Move to Jagran APP

ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन दो गुटों में बंटी, दो ने अपने प्रधान बनाए

ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन में रार बढ़ने से यूनियन दो गुटों में बंट गई है। दोनों गुटों ने अपने-अपने प्रधान भी नियुक्त कर लिए है। पहले गुट ने यूनियन के वर्तमान कोषाध्यक्ष नरेंद्र पांचाल को प्रधान नियुक्त किया और दूसरे गुट ने यूनियन के वर्तमान मुख्य सलाहाकार अरुण आत्रेय को अपना प्रधान नियुक्त किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 05:50 AM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 05:50 AM (IST)
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन दो गुटों में बंटी, दो ने अपने प्रधान बनाए
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन दो गुटों में बंटी, दो ने अपने प्रधान बनाए

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन में रार बढ़ने से यूनियन दो गुटों में बंट गई है। दोनों गुटों ने अपने-अपने प्रधान भी नियुक्त कर लिए है। पहले गुट ने यूनियन के वर्तमान कोषाध्यक्ष नरेंद्र पांचाल को प्रधान नियुक्त किया और दूसरे गुट ने यूनियन के वर्तमान मुख्य सलाहाकार अरुण आत्रेय को अपना प्रधान नियुक्त किया।

loksabha election banner

बता दें कि कुछ दिनों पहले यूनियन प्रधान नवीन शर्मा ने यूनियन की स्टेट बाडी को अपना इस्तीफा दे दिया था। स्टेट बाडी ने प्रधान का इस्तीफा मंजूर कर लिया और कुरुक्षेत्र डिपो कमेटी के पुनर्गठन पर विचार करते हुए वर्तमान कोषाध्यक्ष नरेंद्र पांचाल को डिपो का प्रधान नियुक्त कर दिया। इसके साथ जल्द ही कोषाध्यक्ष पद के लिए अन्य कार्यकर्ता को नियुक्त करने के लिए अनुमति दी।

वहीं दूसरी ओर यूनियन के 37 में से 30 सदस्यों ने नवनियुक्त प्रधान नरेंद्र पांचाल को अपना प्रधान मानने से इंकार कर दिया और राज्य संगठन सचिव जरनैल सिंह की अध्यक्षता में मीटिग कर सर्वसम्मति से यूनियन में वर्तमान मुख्य सलाहाकार के पद पर नियुक्त अरुण आत्रेय को यूनियन का प्रधान नियुक्त किया। राज्य संगठन सचिव जरनैल सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रधान नियुक्त कर इसकी सूचना स्टेट बाडी को दे दी है। इस मौके पर चेयरमैन राम कुमार शर्मा, पूर्व प्रधान नवीन शर्मा, उप-प्रधान सुनील तंवर, प्रदीप शर्मा, अश्वनी कुमार, सचिव जोगेंद्र पाल, सह-सचिव बलविद्र सिंह, हरकेश कुमार सहित 30 सदस्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.