Move to Jagran APP

हवा ने लोगों को गर्मी से आंशिक राहत दिलाई

सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय सुकून देने वाली ठंडी हवाएं चल रही थी। मगर जैसे ही घड़ी में 10 बजे सूर्यदेव ने अपना रौद्र रूप धारण करना शुरू कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Jun 2019 08:17 AM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2019 08:17 AM (IST)
हवा ने लोगों को गर्मी से आंशिक राहत दिलाई
हवा ने लोगों को गर्मी से आंशिक राहत दिलाई

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: सोमवार को हवा ने लोगों को गर्मी में कुछ राहत दिलाई। मगर दोपहर को सूर्यदेव ने प्रचंड रूप धारण कर लिया और सुबह सुकून दे रही हवाएं लू में परिवर्तित हो गई। हालांकि सोमवार को तापमान पिछले चार दिनों में सबसे कम रहा। वहीं मौसम विभाग छह जून को बूंदाबांदी होने की संभावना जताकर लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना जता रहा है।

loksabha election banner

सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय सुकून देने वाली ठंडी हवाएं चल रही थी। मगर जैसे ही घड़ी में 10 बजे सूर्यदेव ने अपना रौद्र रूप धारण करना शुरू कर दिया। तापमान बढ़ने लगा और गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। खासकर गर्मी ने दो पहिया वाहन चालकों की परेशानी को बढ़ा दिया। दोपहिया वाहन चालक गर्मी से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा लपेटकर गर्मी से बचने का प्रयास करते हुए नजर आए। दिन के समय बाजार सुनसान रहे और तेज धूप होने की वजह से लोग बाहर निकलने से बचे। एलएनजेपी अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. संदीप कादियान ने कहा कि जब तक तापमान सामान्य नहीं हो जाता तब तक पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। दिनांक न्यूनतम अधिकतम संभावना

04 जून 28.0 42.0 दोपहर या शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

05 जून 29.0 42.0 आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

06 जून 28.0 41.0 आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

07 जून 28.0 42.0 आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

08 जून 27.0 43.0 आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

09 जून 27.0 43.0 साफ आसमान

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.