Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ahmedabad Plane Crash: बेटी से मिलने लंदन जा रही थी कुरुक्षेत्र की अंजू शर्मा, हादसे में हो गई मौत

    Updated: Thu, 12 Jun 2025 10:18 PM (IST)

    कुरुक्षेत्र के रामसरन माजरा गांव की अंजू शर्मा अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में मारी गईं। वह अपनी बेटी निम्मी से मिलने लंदन जा रही थीं। अंजू का ससुराल वडोदरा गुजरात में था। विमान दुर्घटना की सूचना निम्मी ने अपने मामा को दी जिसके बाद अंजू के मायके वाले अहमदाबाद रवाना हो गए। उड़ान से पहले अंजू ने निम्मी से बात की थी।

    Hero Image
    Ahmedabad Plane Crash: बेटी से मिलने लंदन जा रही थी कुरुक्षेत्र की अंजू शर्मा।

    संवाद सहयोगी, बाबैन (कुरुक्षेत्र)। अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त होने वाले विमान में बाबैन के गांव रामसरन माजरा गांव की बेटी अंजू शर्मा भी सवार थी। वह लंदन में रहने वाली अपनी बेटी निम्मी शर्मा से मिलने जा रही थी। हादसे में अंजू की मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंजू की ससुराल गुजरात के वडोदरा में थी। एयर इंडिया के विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ देर बाद निम्मी शर्मा को खबर मिल गई थी। उड़ान भरने से पहले अंजू शर्मा की निम्मी से बात हुई थी।

    निम्मी ने विमान दुर्घटना की सूचना फोन पर अपने मामा मिलन को दी। इसके बाद गांव रामसरन माजरा में रह रहे अंजू शर्मा के मायके वाले अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।