Move to Jagran APP

22 दिन की हड़ताल के बाद कर्मचारियों ने किया दो घंटे अतिरिक्त कार्य

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक संघ (कुंटिया) की पिछले 22 दिनों से जारी हड़ताल के बाद कुवि में बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने दिन भर काम किया। हड़ताल के चलते काम के नुकसान की भरपाई करने के लिए कर्मचारी सुबह एक घंटा पहले काम पर आए और एक घंटा देरी तक काम किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 01:34 AM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 01:34 AM (IST)
22 दिन की हड़ताल के बाद कर्मचारियों ने किया दो घंटे अतिरिक्त कार्य
22 दिन की हड़ताल के बाद कर्मचारियों ने किया दो घंटे अतिरिक्त कार्य

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक संघ (कुंटिया) की पिछले 22 दिनों से जारी हड़ताल के बाद कुवि में बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने दिन भर काम किया। हड़ताल के चलते काम के नुकसान की भरपाई करने के लिए कर्मचारी सुबह एक घंटा पहले काम पर आए और एक घंटा देरी तक काम किया। कर्मचारियों के काम पर लौटने से पिछले कई दिनों से दिक्कत झेल रहे विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि कुवि प्रशासन ने देर सांय नोटिफिकेशन जारी कर 24 सितंबर से तीन सप्ताह तक अतिरिक्त काम करने की घोषणा की है। लेकिन कुंटिया ने विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय के हित को देखते हुए बृहस्पतिवार से ही दो घंटे अतिरिक्त काम करना शुरू कर दिया है। विधायक के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारियों की मांगों को लेकर विवि प्रशासन के साथ शुक्रवार को बातचीत होनी है। इस बातचीत के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि कर्मचारी कौन से मांगों को पूरा किया गया है।

पिछले 22 दिनों से कुवि प्रशासन पर कर्मचारी हितों की अनेदखी का आरोप लगाते हुए कुंटिया की हड़ताल चल रही थी। इस हड़ताल के चलते परीक्षा शाखा पर ताला लटका रहा।परीक्षा शाखा में काम काज ठप होने पर विवि के विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इसी परेशानी को लेकर छात्र संगठनों ने भी हड़ताल कर अपना विरोध जताया था। मामला बढ़ने पर स्वयं थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने बीच-बचाव कर बुधवार को हड़ताल खत्म करवाई थी। उन्होंने कर्मचारियों को सुनवाई का आश्वासन देते हुए काम शुरू करने की अपील की थी। विधायक की अपील पर कुंटिया ने हड़ताल वापस लेकर बुधवार को दोपहर बाद ही काम शुरू कर दिया था। इसी मौके पर कुंटिया ने काम के नुकसान की भरपाई के लिए दो घंटे अतिरिक्त काम करने का फैसला करते हुए बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक काम किया।

---

नोटिफिकेशन जारी कुवि प्रवक्ता डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि हड़ताल के चलते विश्वविद्यालय का काम काज प्रभावित हुआ है। इस काम काज को पटरी पर लाने के लिए विवि प्रशासन ने 24 सितंबर से तीन सप्ताह तक अतिरिक्त काम करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है।

----

कुंटिया ने पहले ही लिया फैसला

कुंटिया के सहसचिव र¨वद्र तोमर ने बताया कि हड़ताल के बाद कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ता है। इसी काम को तय समय पर पूरा करने के लिए कुंटिया ने एक दिन पहले ही दो घंटे अतिरिक्त काम करने का फैसला कर लिया था। इसी फैसले को लेकर बृहस्पतिवार को उन्होंने सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक काम किया है। जहां-जहां ज्यादा काम का दबाव है उन सीटों पर ध्यान दिया जा रहा है। हड़ताल की वजह से हुई देरी की भरपाई जल्द कर दी जाएगी। विद्यार्थी और विश्वविद्यालय को कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। विधायक के ठोस आश्वासन पर ही कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली है। कई मांगों पर सहमति बन गई है, जिन पर पेंच फंसा हुआ है उन पर भी शुक्रवार को बातचीत की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.