Move to Jagran APP

हरियाणवी लोक परिधान पहन रैंप पर उतरे अफगानिस्तान के कलाकार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 में हरियाणवी पंडाल में पांचवे दिन सांस्कृतिक संध्या में अफगानिस्तान के कलाकारों ने हरियाणवी लोक परिधान में मंच पर जलवा बिखेरा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Dec 2018 01:25 AM (IST)Updated: Wed, 19 Dec 2018 01:25 AM (IST)
हरियाणवी लोक परिधान पहन रैंप पर उतरे अफगानिस्तान के कलाकार
हरियाणवी लोक परिधान पहन रैंप पर उतरे अफगानिस्तान के कलाकार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 में हरियाणवी पंडाल में पांचवे दिन सांस्कृतिक संध्या में अफगानिस्तान के कलाकारों ने हरियाणवी लोक परिधान में मंच पर जलवा बिखेरा। फैशन शो में 30 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर हरियाणवी संस्कृति के लोकपरिधानों की सतरंगी आभा को मंच पर बिखेरने का काम किया। महोत्सव में हरियाणवी लोक परिधानों का पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने प्रदर्शन कर प्रचार-प्रसार का काम किया।

loksabha election banner

हरियाणवी फैशन शो में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर संजय ¨सह ने कलाकारों का हौसला बढ़ाया। हरियाणवी फैशन शो में अफगानिस्तान के तीन कलाकारों ने टी-शर्ट, धोती, कोट-धोती के माध्यम से हरियाणवी लोक परिधानों को प्रदर्शित किया और हरियाणा के अनेक कलाकारों ने हरियाणवी कुर्ती, घाघरा, धोती, पगड़ी, छायमा, सौंपली, स्टॉल के साथ-साथ हरियाणवी लोक परिधानों के विभिन्न स्वरूप प्रस्तुत किए। डॉ. महा ¨सह पूनिया ने कहा कि हरियाणा के पारंपरिक लोक परिधानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नये स्वरूप में प्रस्तुत करने की आवश्यकता है ताकि हरियाणवी परिधान आधुनिक पीढ़ी अपना सके। इसी दृश्य को ध्यान में रखते हुए यह हरियाणवी लोक परिधान एवं फैशन शो का आयोजन किया गया। इस फैशन शो में हरियाणा के परिधानों के अनेक स्वरूपों के जलवे रैंप पर देखने को मिले। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक डॉ. पूनिया ने अपनी टीम के सभी सदस्यों सुमित, डॉ. प्रवीन, डॉ. आबिद, राजेश, हरिकेश पपोसा का धन्यवाद किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.