राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे आदित्य का धर्मनगरी पहुंचने पर जोरदार स्वागत
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : स्कूल फेडरेशन आफ इंडिया की राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर लौटे आदित्य तुर्का का सोमवार की शाम को धर्मनगरी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
स्कूल फेडरेशन आफ इंडिया की राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर लौटे आदित्य तुर्का का सोमवार की शाम को धर्मनगरी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। गांव सुनहेड़ी खालसा के आदित्य तुर्का ने दो से छह जनवरी तक मध्यप्रदेश के विदिशा में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता के 19 आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कांस्य पदक जीता था। पदक जीतने के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय निवारसी में स्कूल स्टाफ की ओर से आदित्य का स्वागत किया गया। इसके बाद सोमवार दोपहर बाद आदित्य कुरुक्षेत्र पहुंचा तो कुरुक्षेत्र पहुंचे खेल प्रेमियों ने उसका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला प्रधान धर्मबीर मिर्जापुर ने कहा कि भाजपा सरकार खिलड़ियों को सुविधा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार की ओर से ग्रामीण स्तर तक अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। गांव स्तर पर खेल स्टेडियम तैयार किए जा रहे हैं, जिनसे खिलाड़ियों को सुविधा मिल रही है। जिला परिषद अध्यक्ष गुरदयाल सुनहेड़ी ने कहा कि आदित्य तुर्का ने ताइक्वांडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेडलों की झड़ी लगा रखी है। आदित्य ने अपने गांव सुनहेड़ी और कुरुक्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमका दिया है। आदित्य के पिता सुरजीत ¨सह ने बताया कि आदित्य ने वर्ष 2013, 2015, 2016, 2017 और 2018 में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सम्मान समारोह में गांव के सरपंच राजेश कुमार ने आदित्य को 11 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इस मौके पर जयपाल, परमवीर, राजेश, कांग्रेस नेता सुभाष पाली, भाजपा नेता बाबू राम टाया, महेंद्र खनौदा, कोच संजय पटियाल, नंबरदार कृष्ण, धर्मेंद्र मोहना, संदीप, बीरबल, रमेश जूड मौजूद रहे।