अभिनेत्री कायनात अरोड़ा ने किया एक निजी फर्नीचर स्टूडियों का उद्घाटन
जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र बॉलीवुड अभिनेत्री कायनात अरोड़ा ने कुरुक्षेत्र में खुले फर्नीचर स्टूडियो का उद्घाटन किया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
बॉलीवुड अभिनेत्री कायनात अरोड़ा ने कुरुक्षेत्र में खुले फर्नीचर स्टूडियो का उद्घाटन किया। उन्होंने स्टूडियो का उद्धाटन करने के बाद मेहमानों व अन्य को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र धार्मिक स्थली है और यहां आकर उन्हें काफी अच्छा लगा है। अभिनेत्री कायनात अरोड़ा बालीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक पंजाबी परिवार में जन्मी कायनात कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने खट्टा मीठा ग्रैंड मस्ती और फरार जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। स्टूडियो के प्रबंधक अंकुर मित्तल ने बताया कि कुरुक्षेत्र में यह पहला स्टोर है, जबकि दूसरा स्टोर चंडीगढ़ में खोला जाना है। हम पंजाब और हरियाणा क्षेत्र में कुछ और स्टोर खोलने की योजना पर काम कर रहे हैं। हम आपकी रसोई को सबसे अच्छा दिखाने के लिए उचित अपग्रेड खोजने में आपकी सहायता कर सकते हैं।