Move to Jagran APP

घर में घुसकर हत्या करने के दो आरोपित गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र । थाना पिहोवा पुलिस ने हत्या के आरोपित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपितों से वारदात में प्रयोग किए हथियारों को कब्जे में लेगी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 21 जुलाई 2020 को पिपली प्लाट अधोया निवासी एक महिला ने थाना पिहोवा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका लड़का मनजीत सिंह मजदूरी करता था। वह उसके दूसरे लड़के रणजीत सिंह के घर में अलग रहती है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 06:14 AM (IST)
घर में घुसकर हत्या करने के दो आरोपित गिरफ्तार
घर में घुसकर हत्या करने के दो आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थाना पिहोवा पुलिस ने हत्या के आरोपित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपितों से वारदात में प्रयोग किए हथियारों को कब्जे में लेगी।

loksabha election banner

थाना पिहोवा प्रभारी सुभाष चंद व एसआइ रामप्रकाश की टीम ने मंजीत की हत्या की जांच कर पटियाला के गांव जलाह खेड़ी निवासी जसविद्र सिंह व बलजीत सिंह को काबू किया। जसविद्र सिंह ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि मंजीत सिंह के जिस महिला के साथ अवैध संबंध थे, उसके कहने पर उन्होंने मंजीत की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 21 जुलाई 2020 को पिपली प्लाट अधोया निवासी एक महिला ने थाना पिहोवा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका लड़का मनजीत सिंह मजदूरी करता था। वह उसके दूसरे लड़के रणजीत सिंह के घर में अलग रहती है। उसके लड़के मंजीत सिंह की पत्नी अपने आठ वर्षीय पुत्र गुरसिमरन के साथ मायके गई हुई थी। उसका लड़का मंजीत सिंह अपनी पत्नी के मायके जाने के बाद उसके पास ही खाना खाता था। 20 जुलाई की शाम को वह खाना लेकर अपने घर चला गया था। अगली सुबह उसका लड़का मनजीत सिंह नाश्ता करने के लिए नहीं आया। उसी समय उसके पास उसकी पुत्रवधू का फोन आया कि मंजीत सिंह फोन नहीं उठा रहा। जिस पर वह मंजीत सिंह को घर पर जा कर देखने पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर जा कर देखा कि उसका लड़का औंधे मुंह पड़ा हुआ था। मंजीत सिंह की गर्दन व हाथों पर तेजधार हथियार का बड़ा गहरा घाव था। उसकी पुत्रवधू ने उसको कुछ दिन पहले बताया था कि मंजीत सिंह का किसी और के साथ नाजायज संबंध है। जिसके कारण दोनों के बीच में झगड़ा होता था। वह औरत पटियाला के गांव कडाम जलाह की रहने वाली है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.