यापारी पर हमला करने के आरोपितों ने पिहोवा में एक युवक पर भी चलाई थी गोली
कुरुक्षेत्र पुलिस की अपराध शाखा-2 ने हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित से वारदात में प्रयोग किया देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपित को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि पिहोवा के गुहला रोड निवासी राजकुमार 10 फरवरी को थाना पिहोवा में शिकायत दर्ज कराई थ्री कि नौ फरवरी 2020 को उसका लड़का यतिन सायं छह बजे घर से गाड़ी लेकर निकला था। आधे घंटे के बाद यतिन के फोन से किसी ने फोन किया कि वह हुड्डा ग्राउंड पिहोवा में गोली लगी है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस की अपराध शाखा-2 ने पिहोवा में गुहला रोड पर एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले को सुलझा दिया है। व्यक्ति पर कुरुक्षेत्र में एसपी निवास के नजदीक एक व्यापारी पर जानलेवा हमला कर करेटा गाड़ी लूटने का प्रयास किया था। आरोपितों ने बाद में पकड़े जाने के डर से पुलिस पार्टी पर भी फायर किया था।
एसपी आस्था मोदी ने बताया कि पिहोवा के गुहला रोड निवासी राजकुमार 10 फरवरी को थाना पिहोवा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि नौ फरवरी को उसका लड़का यतिन सायं छह बजे घर से गाड़ी लेकर निकला था। आधे घंटे के बाद यतिन के फोन से किसी ने फोन किया कि उसको हुडा ग्राउंड पिहोवा में गोली लगी है। वह और सुमित मौके पर पहुंचे। जहां पर उसका लड़का गाड़ी से बाहर पड़ा मिला। उन्होंने यतिन को सरस्वती मिशन अस्पताल पिहोवा में इलाज के लिए भर्ती कराया। आपरेशन के बाद रात को होश में आने पर यतिन ने बताया कि गुरुनानक कॉलोनी निवासी अमरजीत उर्फ रिकू ने जान से मारने के लिए उसे पर गोली चलाई थी।
फायर कर भागते समय काबू आया था अमरजीत
अमरजीत उर्फ रिकू ने अपने साथी देवेंद्र चावला के साथ मिलकर पुलिस पार्टी पर हमला कर फायर करके भागने का प्रयास किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने पूछताछ में एसपी निवासी के समीप एक करेटा गाड़ी छीनने का प्रयास करते हुए व्यापारी को गोली मारी थी। आरोपित ने स्वीकार किया कि उसने नौ फरवरी 2020 को पिहोवा के यतिन को गोली मारी थी। थाना पिहोवा के जांच अधिकारी एसआइ ऋषिपाल ने आरोपित को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। पुलिस ने आरोपित से वारदात में प्रयोग किया देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया।