Move to Jagran APP

ब्रह्मासरोवर से बरामद हुआ अभिषेक का शव

ब्रह्मसरोवर के भीम घाट के पास डूबे गांधी नगर के युवक का शुक्रवार को शव बरामद हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव वारिसों को सौंप दिया है। नम आंखों से युवक का अंतिम संस्कार हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jun 2019 07:30 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jun 2019 07:30 AM (IST)
ब्रह्मासरोवर से बरामद हुआ अभिषेक का शव
ब्रह्मासरोवर से बरामद हुआ अभिषेक का शव

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : ब्रह्मसरोवर के भीम घाट के पास डूबे गांधी नगर के युवक का शुक्रवार को शव बरामद हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव वारिसों को सौंप दिया है। नम आंखों से युवक का अंतिम संस्कार हुआ।

loksabha election banner

गौरतलब है कि गांधी नगर की गली नंबर आठ निवासी शुभम ने कृष्णा गेट पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका छोटा भाई अभिषेक दोपहर को घर से निकला था। चार बजे अभिषेक के दोस्त ने फोन किया तो एक युवती ने फोन उठाया और कहा कि अभिषेक ब्रह्मसरोवर में नहा रहा था, वह बाहर नहीं निकला। वह लगभग आधे घंटे बाद वापस आ गई। अभिषेक के दोस्त ने इस बारे में परिजनों को बताया। जिसके बाद परिजन व उसके दोस्त ब्रह्मसरोवर पर पहुंच गए। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को भी दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से ब्रह्मसरोवर में तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह उसका शव ब्रह्मसरोवर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कृष्णा गेट पुलिस चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि परिजनों ने अभिषेक की गुमशुदगी की शिकायत दी थी। उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई की है। कबाड़ उठाने वाली युवती से मिला था मोबाइल

परिजनों को एक कबाड़ उठाने वाली युवती से अभिषेक का मोबाइल मिला था। पुलिस का कहना है कि उन्होंने युवती से बात की थी। युवती ने बताया था कि वह ब्रह्मसरोवर के पास कबाड़ उठा रही थी। अभिषेक ने उसे मोबाइल दिया था और वह कपड़े उतार कर ब्रह्मसरोवर में नहाने के लिए उतर गया था। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो वह अपने घर लौट गई। एक युवक का मोबाइल पर फोन आया तो उसने सारी बात उसे बता दी थी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.