Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र में अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि विधानसभा चुनाव में 75 प्लस का शोर मचाने वाले इस बार 15 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएंगे। इनेलो का कार्यकर्ता अगर मेहनत करेगा तो सत्ता दूर नहीं। 2014 के चुनाव में डेरा प्रेमियों की वोट से भाजपा सत्ता में आई थी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 08:40 AM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 08:40 AM (IST)
कुरुक्षेत्र में अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
कुरुक्षेत्र में अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि विधानसभा चुनाव में 75 प्लस का शोर मचाने वाले इस बार 15 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएंगे। इनेलो का कार्यकर्ता अगर मेहनत करेगा तो सत्ता दूर नहीं। 2014 के चुनाव में डेरा प्रेमियों की वोट से भाजपा सत्ता में आई थी। डेरा वालों पर उनके खिलाफ चल रहे मामलों में डर दिखाकर दबाव बनाया गया था। वे 25 सितंबर को कैथल में होने वाले सम्मान दिवस समारोह के लिए हुई पंजाबी धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

अभय ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान किसी भी सभा में पांच साल में हुए विकास कार्यो का जिक्र नहीं किया, क्योंकि सरकार ने कुछ किया ही नहीं। प्रदेश में जातपात का जहर घोला। कभी डेरा प्रेमियों पर तो कभी जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान 42 युवाओं पर गोली चलवाई। कार्यकर्ताओं से तानाशाह राजा की तरह व्यवहार करते हैं। प्रदेश में छोटी-छोटी बच्चियां भी सुरक्षित नहीं। दरिदे दुष्कर्म करके उन्हें फेंक जाते हैं। इनेलो की सरकार बनने पर ऐसी बच्चियों की शादी करवाई जाएगी और पांच लाख रुपये कन्यादान दिया जाएगा। हर घर में नौकरी देंगे। सरकारी नौकरी जिसे नहीं मिल पाएगी, उसे 15 हजार रुपये मासिक बेरोजगारी भत्ता देंगे। ट्यूबवैल का बिजली बिल नहीं भरना होगा और दिल्ली की तर्ज पर घरेलू बिजली के रेट 50 फीसदी तक आधे करेंगे। 200 यूनिट तक का बिल नहीं आएगा। बुढ़ापा पेंशन तीन हजार रुपये महीना करेंगे। अर्जुन चौटाला करेंगे दौरा

ताऊ देवीलाल जयंती पर होने वाले सम्मान दिवस समारोह के लिए कुरुक्षेत्र से लोकसभा के प्रत्याशी रहे अर्जुन चौटाला 18 से 21 सितंबर तक जिले का दौरा करके लोगों को निमंत्रण देंगे। पत्रकारों से बातचीत में अभय ने बताया कि इस समारोह में चंद्रबाबू नायडू, एचडी देवेगोड़ा और शरद यादव आएंगे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी बातचीत चल रही है। कार्यकर्ताओं ने निकाली भड़ास

अशोक अरोड़ा सहित अन्य नेताओं के इनेलो छोड़ने पर कई कार्यकर्ताओं ने भड़ास निकाली। प्रदेश सचिव सेवानिवृत्त एचसीएस जगतार सिंह संधू ने कहा कि जिले के एक नेता को तो साइन तक करने नहीं आते थे। उन्हें राज्यसभा का सदस्य बना दिया। लाडवा से सपना बड़शामी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी छोड़ने की घटनाओं से शर्मिदा क्यों होते हैं। इनेलो हमेशा से अपनी मेहनत के बूते आगे बढ़ती आई। इस मौके पर किसान सैल के प्रदेश संयोजक बूटा सिंह लुखी, गगनजोत संधू, शाहाबाद से रामकरण काला, कलावती, सुरजीत कौर, जीता राम पाल, सुरेश सैनी, सुरेंद्र नैन मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.