विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुरुक्षेत्र में होटल में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस की टीम

Published: Sun, 10 Aug 2025 12:14 PM (GMT+05:30)

कुरुक्षेत्र में किरमिच रोड स्थित एक होटल में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ...और पढ़ें

होटल में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा दी जान।
होटल में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा दी जान।

HighLights

  1. किरमिच रोड होटल में युवक ने की आत्महत्या |
  2. एनआईटी मार्केट में हेयर ड्रेसर था मृतक |
  3. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच |

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के सामने किरमिच रोड पर होटल में ठहरे युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक एनआईटी मार्केट में हेयर ड्रेसर का काम करता था।

मृतक की पहचान गांव झिंझरपुर निवासी प्रवीण कुमार (28) के रूप में हुई है। आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार गांव झींझरपुर निवासी प्रवीण कुमार ने एनआईटी मार्केट में हेयर ड्रेसर का काम करता है। उसने वीरवार की रात को आठ बजे एनआईटी के सामने ही किरमिच रोड पर बने एक होटल में कमरा लिया था।

सुबह जब देर तक कमरा नहीं खुला तो 10 बजे के करीब सफाई कर्मी ने रोशनदान से झांक कर देखा तो प्रवीण का शव फंदे से लटका हुआ था। इसकी सूचना केयूके थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए।

थाना केयूके प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाकर पोस्टमार्टम करवा स्वजनों के हवाले कर दिया है। एफएसएल की टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं, मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।