Move to Jagran APP

प्रदेश में चल रही है परिवर्तन की लहर : अशोक अरोड़ा

कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रोड शो निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। अरोड़ा अपने समर्थकों के साथ पैदल चलकर नया बाजार सीकरी चौक कच्चा घेर मेन बाजार पालिका बाजार छोटा बाजार अंबेडकर चौक मार्केट होते हुए सेक्टर 17 पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 09:00 AM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 09:00 AM (IST)
प्रदेश में चल रही है परिवर्तन की लहर : अशोक अरोड़ा
प्रदेश में चल रही है परिवर्तन की लहर : अशोक अरोड़ा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रोड शो निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। अरोड़ा अपने समर्थकों के साथ पैदल चलकर नया बाजार, सीकरी चौक, कच्चा घेर, मेन बाजार, पालिका बाजार, छोटा बाजार, अंबेडकर चौक मार्केट होते हुए सेक्टर 17 पहुंचे। अरोड़ा ने आजाद नगर में पार्षद संदीप टेका, पूर्व पार्षद मन्नु जैन, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा व स्व.रामलाल भट्ट के पुत्र अशोक भट्ट द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित किया। विष्णु कॉलोनी में राजेश सिगला और कुवि में मैस वर्कर यूनियन के नेता रामप्रकाश द्वारा आयोजित सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की। अरोड़ा ने कहा कि भाजपा के राज में हर वर्ग परेशान है। भाजपा ने चुनाव से पूर्व किए गए 154 में से कोई भी वादा पूरा नहीं किया। जात-पात और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम किया। पांच साल के शासन काल में 100 से अधिक लोग पुलिस की गोली का शिकार हुए। सरकार की गलत नीतियों के कारण दुकानदारों और व्यापारियों का धंधा चौपट हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सभी 36 बिरादरी का समर्थन मिल रहा है। पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित है। सरकार बनने पर वृद्धावस्था पेंशन 5100 रुपये कर दी जाएगी। महिलाओं को बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने के साथ-साथ किसान और गरीब लोगों का कर्जा पहली कलम से माफ कर दिया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.