पिपली में एक व्यक्ति ने फांसी लगा की जीवनलीला समाप्त
थाना सदर के अंतर्गत भगवान नगर कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वह घर पर अकेला ही था। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी 5-6 दिन पहले अपने मायके गई हुई थी। आत्महत्या का कारण पत्नी से मनमुटाव बताया जा रहा है। इसकी सूचना सेक्टर-5 पुलिस चौकी को दी। पुलिस चौकी प्रभारी जयकुमार ने मौके पर पहुंचे।
संवाद सहयोगी, पिपली : थाना सदर के अंतर्गत भगवान नगर कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वह घर पर अकेला ही था। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी 5-6 दिन पहले अपने मायके गई हुई थी। आत्महत्या का कारण पत्नी से मनमुटाव बताया जा रहा है। इसकी सूचना सेक्टर-5 पुलिस चौकी को दी। पुलिस चौकी प्रभारी जयकुमार ने मौके पर पहुंचे।
सेक्टर पांच पुलिस चौकी प्रभारी जय कुमार ने बताया कि मृतक डिपी की पत्नी अपने मायके शाहाबाद में गई हुई थी। डिपी अकेला ही घर में रह रहा था। डिपी ने शुक्रवार की रात को अपने घर में पंखे से चुन्नी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पहले भी डिपी ने 2-3 बार आत्महत्या करने का प्रयास किया था। डिपी अधिक शराब पीने का आदी था। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि डिपी ने बृहस्पतिवार को उसकी अपने पति से बातचीत हुई थी। डिपी अकसर उसके साथ झगड़ता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने डिपी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया है।