Move to Jagran APP

सोमवती अमावस्या पर धर्मनरगरी कुरुक्षेत्र में उमडे़गा श्रद्धा भक्ति का जनसैलाब

हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास के प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान ने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में सोमवती अमावस्या के उपलक्ष्य में आयोजित मेले पर श्रद्धालुओं का भारी जन सैलाब उमड़ेगा। जिला प्रशासन और सरकार द्वारा मेले को लेकर किए गए प्रबंध और व्यवस्थाओं में धार्मिक समाजिक संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो तो इस प्रकार के आयोजन न केवल यादगार बनेंगे बल्कि कुरुक्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की तादाद बढ़ेगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Jun 2019 09:09 AM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2019 06:37 AM (IST)
सोमवती अमावस्या पर धर्मनरगरी कुरुक्षेत्र में उमडे़गा श्रद्धा भक्ति का जनसैलाब
सोमवती अमावस्या पर धर्मनरगरी कुरुक्षेत्र में उमडे़गा श्रद्धा भक्ति का जनसैलाब

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास के प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान ने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में सोमवती अमावस्या के उपलक्ष्य में आयोजित मेले पर श्रद्धालुओं का भारी जन सैलाब उमड़ेगा। जिला प्रशासन और सरकार द्वारा मेले को लेकर किए गए प्रबंध और व्यवस्थाओं में धार्मिक समाजिक संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो तो इस प्रकार के आयोजन न केवल यादगार बनेंगे, बल्कि कुरुक्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की तादाद बढ़ेगी।

loksabha election banner

हरियाणा ब्राह्माण धर्मशाला एवं छात्रावास परिसर में आयोजित समाज की बैठक को संबोधित करते हुए पवन शर्मा पहलवान ने कहा कि धर्मशाला परिसर में प्रसिद्ध सांगी विष्णुदत्त शर्मा द्वारा भारतीय संस्कृति और हिदू राजा महाराजाओं के जीवन से जुड़े शिक्षा प्रद किस्सों पर आधारित सांग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बाक्स

जिला प्रशासन के साथ संस्थाओं को भी संभालनी होगी कमान जिला प्रशासन के साथ धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं को संभालनी होगी। पवन शर्मा पहलवान ने कहा कि धार्मिक संस्थाओं को इस प्रकार के कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चत कर अपना दायित्व निर्वहन करने की आवश्यकता है। यात्रियों के लिए दिन रात भंडारा,नहाने,रहने के भी व्यापक प्रबंध होंगे। बाक्स :

सन्निहित सरोबर की भी सुध लें विधायक सुधा और सांसद नायब सैनी

प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान ने कहा कि एशिया के सबसे बड़े व्यवस्थित तालाब ब्रह्मासरोचर और प्राचीन सन्निहित सरोवर धर्म और आस्था का केंद्र होने के साथ साथ भारतवर्ष की शान हैं। विधायक सुभाष सुधा और सरकार ने ब्रह्मासरोवर में चलता पानी जैसे प्रोजेक्ट लगाया उसी तर्ज पर विधायक सुधा और नव निर्वाचित भाजपा सांसद नायब सैनी प्राचीन सन्निहित सरोवर की भी सुध लें। वे सन्निहित सरोवर की सफाई व्यवस्था और इसके सुंदरीकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय पर्यटन मंत्री, मुख्यमंत्री, कुरुक्षेत्र सांसद व विधायक थानेसर को पत्र लिखेंगे। सन्निहित सरोवर में साफ पानी की व्यवस्था की जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.