एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता मनजीत चहल का जोरदार स्वागत
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : एशियन खेलों की एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले मनजीत चहल क
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
एशियन खेलों की एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले मनजीत चहल का गुरुवार को गांव खिदरपुरा में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत की अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने भी मनजीत चहल का गांव जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने मनजीत को नोटों व फूलों की मालाओं से लाद दिया।इस मौके पर मनजीत के पिता रणधीर ¨सह चहल, मां बिमला देवी, भाई अमरजीत, बहन सुदेश, मुकेश और पत्नी किरण भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
बता दें कि एशियाड में 800 मीटर दौड़ में मंजीत ¨सह चहल ने गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रच दिया था। मनजीत ने गुवाहाटी में हुए नेशनल खेलों में हरियाणा के लिए 800 मीटर दौड़ में सिल्वर जीता था। मनजीत ने 2010 में दिल्ली कामनवेल्थ गेम्स में नौवां स्थान हासिल किया था, लेकिन अपनी कड़ी मेहनत के दम पर उसने एशियन गेम्स में 36 साल बाद भारत को गोल्ड दिला दिया। गुरुवार को अपनी बहन मुकेश की ससुराल गांव खिदरपुरा में आयोजित सम्मान समारोह में मनजीत ने कहा कि देश के लिए स्वर्ण पदक जीत कर वह स्वयं को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। अब उनका लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। मनजीत ने कहा कि इस सफलता के पीछे उनके पिता रणधीर ¨सह की भूमिका अहम है। रणधीर ¨सह युवा अवस्था में कबड्डी और हैमर थ्रो के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने ही मनजीत को खेल का अभ्यास कराते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत की अध्यक्षा डॉ. संतोष दहिया ने मनजीत का अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रदेश समेत समूचे देश को मनजीत पर गर्व है। कार्यक्रम के दौरान सरपंच हरजीत कौर, ईश्वर ¨सह, सावित्री देवी, कृष्ण पटवारी, बलवान ¨सह, जगतार ¨सह, शमेशर ¨सह आदि सैकड़ों ग्रामीणों ने मनजीत का अभिनंदन किया।