विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जुर्माने से बचने के लिए सड़क निर्माण कंपनी को सशर्त मिलेगा एक मौका

By JagranEdited By:
Published: Thu, 11 Nov 2021 05:11 PM (IST)

पिपली से थर्ड गेट तक सड़क बनाने वाली कंपनी को 4.50 करोड़ रुपये के जुर्माने से बचने का सशर्त एक ...और पढ़ें

जुर्माने से बचने के लिए सड़क निर्माण कंपनी को सशर्त मिलेगा एक मौका
जुर्माने से बचने के लिए सड़क निर्माण कंपनी को सशर्त मिलेगा एक मौका

फोटो-7 फालोअप का लोगो लगाएं...... -ब्रह्मासरोवर के चारों तरफ भी जल्द शुरू होगा सड़क निर्माण कार्य

-विधायक का भरोसा कोरोना महामारी के कारण बजट की कमी से नहीं बन पाई थी सड़क

-90 करोड़ में सड़कों के निर्माण

का प्रस्ताव किया तैयार जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पिपली से थर्ड गेट तक सड़क बनाने वाली कंपनी को 4.50 करोड़ रुपये के जुर्माने से बचने का सशर्त एक मौका दिया गया है। कंपनी पिपली से मोहननगर चौक तक 30 नवंबर तक पूरी बनाती है तो जुर्माने में कुछ राहत मिल सकती है। खुद विधायक सुभाष सुधा ने आगे आकर यह बात कही है। विधायक ने भरोसा दिया कि जुर्माना माफ करने की सरकार से अपील की जा सकती है। विदित है कि पीडब्ल्यूडी ने गर्ग एंड कंपनी को काम में देरी करने पर 4.50 करोड़ का जुर्माना लगाया है।

विधायक सुभाष सुधा ने वीरवार को सलारपुर रोड पर सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में कंपनी को शर्त रखी है। सलारपुर सड़क के खराब हिस्से को 12.80 लाख रुपये में बनाया जाएगा। विधायक ने कहा कि पिपली से थर्ड गेट सड़क निर्माण का कार्य पूरा कराया जाएगा। शहर की यह लाइफ लाइन मानी जाती है। पीडब्ल्यूडी लगातार सड़क बनवा रहा है। वह भी एक दर्जन बार सड़क का निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि करीब 14 सड़कों के निर्माण के लिए करीब 90 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर सरकार के पास भेजा गया है। उन्होंने कहा कि रेलवे रोड, झांसा, अमीन व ढांड रोड सहित अन्य कई प्रमुख सड़कों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में 50 साल पुरानी सड़कों को इस सरकार में बनवाया गया है। शहर में 225 करोड़ रुपये की लागत से एलिवेटेड रेल ट्रैक का कार्य तेजी के साथ चल रहा है।

ब्रह्मासरोवर के तारों तरफ सड़क बनेगी

विधायक ने ब्रह्मासरोवर के चारों तरफ सड़क का निर्माण कार्य एक या दो दिन में शुरू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इन सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी बातचीत की गई थी।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर एक्सईएन पुनीत मित्तल, एसडीओ जगदीश कुमार, ईओ नप बलबीर, मनिद्र छिदा, विजय शर्मा, खरैती लाल सिगला, राजीव गर्ग, ऋषभ, देवेंद्र, संदीप सिगला, पवन शर्मा, सुभाष शर्मा, अनिल, अजय पाठक, मनोज कुमार मौजूद रहे।

गीताधाम व नंदा स्मारक के पीछे भी सड़क निर्माण के दिए आदेश

विधायक सुभाष सुधा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को गीता धाम के सामने सड़क निर्माण कार्य के साथ पानी निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम को बनाने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही नंदा स्मारक के पीछे सलारपुर को जाने वाली सड़क का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को इस सड़क का निर्माण कार्य करने के भी आदेश दिए हैं।