40 फीसद छूट के बावजूद करीब 82 फीसद प्लॉटधारकों ने नहीं जमा किया एन्हांसमेंट
एन्हांसमेंट के लिए प्रदेश एन्हांसमेंट के लिए प्रदेश सरकार के 40 फीसद छूट में ज्यादातर प्लॉटधारकों ने रुचि नहीं दिखाई। कुरुक्षेत्र में बकाया पड़ी 64 लाख रुपये एन्हांसमेंट की एवज में प्लॉटधारकों ने केवल चार लाख 82 हजार 937 रुपये ही जमा कराए। शाहाबाद से तो रिकवरी शून्य रही है। शाहाबाद के 14 बकायेदारों में से एक ने भी एन्हांसमेंट जमा नहीं कराई है। प्रदेश सरकार की ओर से छूट के साथ वन टाइम सैटलमेंट के लिए 15 मई से 16 जुलाई तक का समय दिया गया था। एचएसवीपी के प्लॉटों पर आई एन्हांसमेंट को लेकर पिछले दिनों प्रदेश में हंगामा खड़ा हो गया था। इस बढ़ते बवाल को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एन्हांसमेंट में 40 फीसद छूट देने की घोषणा की थी। इस योजना के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए प्राधिकरण की ओर से भी लोगों को जागरूक किया गया था, लेकिन लोगों ने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : एन्हांसमेंट के लिए प्रदेश सरकार के 40 फीसद छूट में ज्यादातर प्लॉटधारकों ने रुचि नहीं दिखाई। कुरुक्षेत्र में बकाया पड़ी 64 लाख रुपये एन्हांसमेंट की एवज में प्लॉटधारकों ने केवल चार लाख 82 हजार 937 रुपये ही जमा कराए। शाहाबाद से तो रिकवरी शून्य रही है। शाहाबाद के 14 बकायेदारों में से एक ने भी एन्हांसमेंट जमा नहीं कराई है। प्रदेश सरकार की ओर से छूट के साथ वन टाइम सैटलमेंट के लिए 15 मई से 16 जुलाई तक का समय दिया गया था।
एचएसवीपी के प्लॉटों पर आई एन्हांसमेंट को लेकर पिछले दिनों प्रदेश में हंगामा खड़ा हो गया था। इस बढ़ते बवाल को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एन्हांसमेंट में 40 फीसद छूट देने की घोषणा की थी। इस योजना के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए प्राधिकरण की ओर से भी लोगों को जागरूक किया गया था, लेकिन लोगों ने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई।
----
13500 प्लाटों में से केवल 171 पर है एन्हांसमेंट
कुरुक्षेत्र में शाहाबाद और पिहोवा को मिलाकर एचएसवीपी के कुल 13500 के करीब रिहायशी प्लाट हैं। इनमें से केवल 171 प्लाटों पर एन्हांसमेंट बकाया है। कुरुक्षेत्र के करीब 12060 प्लाटों में से 157 पर ही 51 लाख रुपये एन्हांसमेंट बकाया है, इसमें ब्याज भी शामिल है। अब मौका मिलने पर इनमें से केवल चार लाख 82 हजार 937 रुपये जमा हुए हैं। जबकि शाहाबाद में 14 प्लाटों पर बकाया तीन लाख एन्हांसमेंट और 10 लाख रुपये ब्याज में से एक रुपया भी जमा नहीं हुआ है।
-----
16 जुलाई तक कुल चार लाख 82 हजार 937 रुपये हुए जमा
एचएसवीपी के संपदा अधिकारी योगेश रंगा ने बताया कि 16 जुलाई तक कुल चार लाख 82 हजार 937 रुपये ही जमा हो पाए हैं। यह भी अकेले कुरुक्षेत्र के हैं। शाहाबाद के तो एक भी प्लाट धारक ने इस छूट का फायदा नहीं उठाया है। उन्होंने इसके लिए सभी प्लॉटधारकों कई-कई बार सूचना भी भेजी थी।